“जौनपुर, १४, जनवरी, शुक्रवार – नगर कोतवाली क्षेत्र के बलुआघाट मोहल्ला में स्थित शास्त्री पुल से शुक्रवार की देर शाम एक किशोरी को उसके जान पहचान वाले युवक ने हत्या की नियत से गोमती नदी में धकेल दिया।”
पानी में गिरने की आवाज सुन पास में किनारे अलाव ताप रहे युवकों ने नदी में कूदकर बचा लिया। बचाने में एक युवती भी शामिल रही। युवकों की जांबाजी की हर किसी ने तारीफ की।
किशोरी को मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने सौंप दिया। किशोरी काफी रो रही थी। उस युवक का नाम भी बताया जिसने उसे नदी में धक्का दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 किशोरी का आरोप है कि उसके जान पहचान का एक लड़का मिलने के लिए बुलाया था। पुल के रास्ते हम लोग बात करते हुए जा रहे थे कि पुल के उपर से उसने धक्का दे दिया।
इससे वह नदी में गिर पड़ी। पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनकर पास में अलाव ताप रहे बाबुल निषाद, राजकुमार निषाद, साहिल निषाद व अर्चना निषाद फौरन पानी में कूद पड़े और किसी तरह से किशोरी को बाहर निकाल लिया।
लड़की ठंड के चलते कांप रही थी। रोते हुए उसने घटना के बारे में जानकारी दी। लोगों ने चौकी सिपाह को सूचना दी। चौकी प्रभारी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी होने पर लड़की के पिता मौके पर आ गए। लड़के के घर वालों को भी बुलाया गया है। लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एम्बुलेंस से लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया।