भगवान गौतम बुद्ध के जन्मदिन के साथ मनाया अपने नाती का जन्मदिन
झांसी जनपद के बड़ागांव में आज बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। जिसका आज कमलेश अहिरवार ने अपने नाती शुभम के साथ मनाया गौतम बुद्ध का जन्मदिन वहीं उन्होंने बताया कि इस साल ये तिथि 16 मई 2022, दिन सोमवार को थी लेकिन नाती का जन्मदिन 18 मई होने के कारण मनाया क्योंकि बौद्ध धर्म के साथ ही हिंदू धर्म में भी भगवान बुद्ध की पूजा की जाती है। भगवान गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के आस्था रखने वाले लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर बी आर अंबेडकर कमेटी अध्यक्ष रतिराम कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य तिलक चंद अहिरवार, मनोहर लाल अमीन जिलेदार, अवधेश रावण पूर्व पार्षद नगर पंचायत बड़ागांव, कैलाश नारायण श्रीवास, देवेंद्र कुशवाहा एडवोकेट डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक झांसी, बिहारी रिछारिया, रमा कुशवाहा, पीर मोहम्मद, दीपक कुशवाहा, गोविंदास वर्मा पूर्व आकाशवाणी अधिकारी, सत्यपाल सिंह रावत पूर्व प्रधान, प्रकाश कुशवाहा, डॉक्टर एस के राजपाल, धर्मेंद्र कुशवाहा एल आई सी, पूर्व पार्षद मेहरबान सिंह आदि उपस्थित रहे
रिपोर्ट_राजेश कुशवाहा
Contact This News Publisher