नवयुवक कुशवाहा समाज झांसी की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न l आरडी फौजी
प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया पर सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम कराने वाली संस्था नव युवक कुशवाहा समाज का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव कराए गए और वोटिंग के आधार पर चुनाव हुआ l मुख्य चुनाव अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा जी( पूर्व नगर अध्यक्ष मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज) झांसी की देखरेख में चुनाव विधिवत कराए गए और वोटिंग के आधार पर चुनाव हुए जिसमें बृज किशोर कुशवाहा जी को अध्यक्ष , ज्ञान सिंह कुशवाहा जी को उपाध्यक्ष ,बंशीधर कुशवाहा जी को महामंत्री ,सुरेंद्र कुमार जी को आय-व्यय निरीक्षक,किशोरी लाल को कोषाध्यक्ष , आरडी फौजी जी को प्रवक्ता, कुंवर पाल सिंह जी को संगठन मंत्री और जितेंद्रसिंह कुशवाहा जी को सूचना मंत्री बनाया l
संस्था के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी और फूल माला पहनाकर के सम्मान किया l यह संस्था 1980 से कार्य कर रही है जिसनेअभी तक सैकड़ों जोड़ों की शादियां कराई l संस्था का मुख्य उद्देश्य है जरूरत मंद लोगो की सेवा करना , पैसों की फिजूलखर्ची ,समय की बर्बादी और दहेज प्रथा को रोकना है l
मौके पर उपस्थित रहे श्री जुगल किशोर कुशवाहा जी संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा समाज,श्री अयोध्या प्रसाद कुशवाहा जी संरक्षक ,श्री जगदीश कुशवाहा जी पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंधक शिवा ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, ज्ञान सिंह कुशवाहा ,किशोरी लाल मेंबर ,किशोरी लाल पठोरिया , नत्थू लाल कुशवाहा रिटायर रेलवे कारखाना ,पुरुषोत्तम दास कोठारी ,आर डी फौजी ,कुंवर पाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा पूर्व नगर अध्यक्ष कुशवाहा समाज ,बृज किशोर कुशवाहा ,सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ,रामसेवक कुशवाहा ,राम किशोर कुशवाहा ,जितेंद्र सिंह कुशवाहा , हरचरण कुशवाहा अध्यक्ष बुंदेल खंड कुशवाहा समाज ,घनश्याम दास कुशवाहा ,रमेश चंद कुशवाहा मिनर्वा ,रवि कुशवाहा आदतिया , नंदकिशोर कुशवाहा मुखिया ट्रैक्टर ट्राली , बंशीधर कुशवाहा स्टेनो ,प्रभु दयाल कुशवाहा पसारीका बाग और राजेंद्र कुशवाहा अलीगोल खिड़की इमलीपुरा आदि l
रिपोर्ट _राजेश कुशवाहा
Contact This News Publisher