जौनपुर– अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण आज दिनांक 26/08/2022 को थाना स्थानीय उ0नि0 संजय कुमार सिंह एवं हमराही कर्मचारीगण द्वारा शातिर अपराधी एवं वर्तमान जिलाबदर अभियुक्त शेरू कुरैशी उर्फ जैनूद्दीन पुत्र बेचू कुरैशी निवासी बडागाँव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । जिलाबदर आदेश के उल्लंघन एवं गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-215/2022 धारा-10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियन्त्रण अधि0 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगेगा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
शेरू कुरैशी उर्फ जैनूद्दीन पुत्र बेचू कुरैशी निवासी बडागाव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0 33/2019 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गो0नि0 अधि0 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 334/2021 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गो0नि0 अधि0 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 153/2020 धारा 307 भादवि, धारा 3/5ए/5/8 उ0प्र0 गो0नि0 अधि0, धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम, धारा 7 दण्ड विधि संशोधन अधिनियम तथा धारा 3(1) गैगेस्टर अधि0 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 215/2022 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियन्त्रण अधि0 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0 83/2021 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गो0नि0 अधि0, धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम व धारा 429 भादवि थाना सरतपहा जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
हे0का0 राजकुमार यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
का0 विकेश चौहान थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
संवाददाता दिलीप कुमार यादव
Contact This News Publisher