महात्मा गांधी जी लोगों में जनजागृति एवं आत्म बल पैदा करते थे…… अपर जिलाधिकारी
महात्मा गांधी जी का जीवन अपने आप में एक संदेश है….. मुख्य विकास अधिकारी
संभल (बहजोई) 2 अक्टूबर 2022
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
इसके पश्चात गांधी जी की प्रिय रामधुन का सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने गान किया। इसके उपरांत समस्त वक्ताओं ने अपने अपने विचारों से महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय एवं उनसे संबंधित विभिन्न विचारों एवं उनके इतिहास पर प्रकाश डाला।
अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। तथा उन्होंने गांधी जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके इतिहास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने उपनिवेशवाद के दौर में गांधीजी की महत्वता को दर्शाया उन्होंने बताया कि गांधीजी लोगों में जन जागृति एवं आत्म बल पैदा करते थे। महात्मा गांधी अंग्रेजी शासन के वास्तविक चरित्र से लोगों को अवगत कराते थे तथा उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वह लगातार देश की यात्रा करते हुए देश में एकता का संदेश देते थे। अपर जिलाधिकारी ने आजादी से पूर्व गांधी जी द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन आदि के विषय में संक्षिप्त में प्रकाश डाला तथा उन्होंने आजादी से पूर्व मीडिया की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। 1965 के युद्ध में शास्त्री जी की नेतृत्व शैली को अपर जिलाधिकारी ने सराहा।
मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने दोनों महान विभूतियों के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी, संघर्ष एवं नैतिकता के पुजारी थे। वह सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं महात्मा गांधी जी के विषय में बताते हुए कहा कि वह महात्मा पदवी के सच्चे हकदार हैं। कई शताब्दियों में ऐसे महान व्यक्तित्व पैदा होता हैं। और उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी की विचारधारा प्रेरणादायक है। मुख्य विकास अधिकारी ने चरखा आंदोलन, छुआछूत उद्धार संघ आदि पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन अपने आप में एक संदेश है।
परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी विचारों पर प्रकाश डाला एवं उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों से हम सब लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। डिप्टी कलेक्टर पराग महेश्वरी ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी अध्ययन शीलता में विशेष विश्वास रखते थे। उन्होंने सांप्रदायिकता एवं जातिवाद पर प्रहार किया था। वह लोगों को एकता के सूत्र में पिरोना चाहते थे उन्होंने खादी चरखे एवं श्रम की महत्ता को भी बढ़ावा दिया। डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला एवं उनके इतिहास के बारे में बताया।
जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि गांधी जी कहते थे कि भारत की आत्मा गांव में निवास करती हैं। उनका संकल्प स्वच्छता एवं कुटीर उद्योगों एवं गांव के विकास को बढ़ावा देना था। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के दर्शन पर विचार प्रस्तुत किए उन्होंने कहा कि गांधी जी आज भी प्रासंगिक हैं गांधी जी के विचारों को अपनाकर आज हम शांति के संदेश पूरी दुनिया को दे सकते हैं और उन्होंने कहा कि गांधी जी के बताए गए मार्ग पर ही चलकर हम देश का विकास एवं एकता का संदेश दे सकते हैं।
इसके अतिरिक्त हैरान सिंह, पवन प्रताप सिंह, कवि सुखपाल सिंह गौर ने भी अपने अपने विचारों में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इसके उपरांत शहीद स्मारक विकासखंड बहजोई में श्रद्धांजलि दी एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे 1090 के नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, डिप्टी कलेक्टर पराग महेश्वरी, डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू, डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी, डिप्टी कलेक्टर संदीप वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुन्ना लाल यादव, डी सी एन आर एल एम रामायण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला खेलकूद युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी बहजोई, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सहित कलेक्ट्रेट एवं विकास विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
———————————————-
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
Contact This News Publisher