• समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि
• जीवन चरित्र को उल्लेखित कर श्रद्धांजलि दी
• भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि समर्पित की
झांसी: नगर के वार्ड नं,59 डरु भौंडेला स्थित गणेश मंदिर परिसर में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि “समर्पण दिवस” के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रोहित गोठनकर, शहर मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र को उल्लेखित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सर्वप्रथम शहर मंडल मंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने देश को मानव एकात्मवाद एवम् अंत्योदय का विचार देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण निधि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष पार्श्व अग्रवाल,शहर मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र हयारण, महामंत्री विजय शिवहरे मोनू,निवर्तमान पार्षद निर्दोष अग्रवाल,अनूप सहगल,रवीश पाण्डेय, रितिक गुप्ता,दीपांश हयारण आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहें। सौरभ जैन सर्वज्ञ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
शहर मंडल मंत्री भारतीय जनता पार्टी,झांसी महानगर
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp 9795682269