▪️जीवन में तृष्णा नहीं लक्ष्य निर्धारित करो: मुनिश्री आदित्य सागर
▪️जो “प्राप्त” हैं वह “पर्याप्त” हैं: आदित्यसागर जी
▪️ 6 मार्च को झांसी आयेंगे परम तेजस्वी संत श्रमण आदित्यसागर मुनिराज
▪️मुनिसंघ के सानिध्य में होगा चावला कॉलोनी में नवीन जिनमंदिर का भूमिपूजन
▪️प्रस्तावित नवीन जिनालय में विराजमान होगी मुनिसुव्रतनाथ की मनोज्ञ प्रतिमा
झांसी:- नगर में चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज के शिष्य परम तेजस्वी संत श्रमण आदित्यसागर जी मुनिराज,श्रमण अप्रमित्तसागर जी मुनिराज,श्रमण सहजसागर जी मुनिराज का मंगल आगमन 6 मार्च को होगा। चिरगांव में पूज्य आदित्यसागर महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का व्यक्ति तृष्णा में अपना जीवन जी रहा हैं,जबकि जीवन के परिवर्तन के लिए लक्ष्य बनाकर जीने की आवश्यकता हैं। सुखी होने के लिए “जो प्राप्त हैं वह पर्याप्त है” इस सूत्र को अपने जीवन में अंगीकार कीजिए। इस अवसर पर संरक्षक अजित जैन के मार्गदर्शन एवम् जैन पंचायत झांसी के कनि.उपाध्यक्ष वरुण जैन की अध्यक्षता में संजय सिंघई,खुशाल जैन,गौरव जैन नीम,दिनेश जैन डीके, सचिन सर्राफ,सौरभ सर्वज्ञ,अंकित सर्राफ,दिपांक सिंघई,रश्मि जैन गोल्डी, डॉ निकिता जैन ने पूज्य मुनिसंघ के चरणों में श्रीफल भेंट कर झांसी नगर पधारने का आग्रह किया जिस पर मुनिश्री ने आशीर्वाद देते हुए सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया 5 मार्च को मुनिसंघ के सानिध्य में विशुद्धोदय तीर्थ प्यावलजी में श्रीजी का महामस्तकाभिषेक समारोह होगा, आहारचर्या उपरांत झांसी की ओर पदविहार होगा। 6 मार्च को ग्राम कुंवार का कुआं (पैरामेडिकल) रोड पर श्रद्धालुओं द्वारा पूज्य मुनिश्री की भव्य आगवानी की जाएगी। तत्पश्चात महाराज जी के ससंघ सानिध्य में बाहर बड़ागांव गेट स्थित चावला कॉलोनी में प्रस्तावित नवीन जिनालय का भूमिपूजन शिलान्यास समारोह होगा। मंदिर शिलान्यास हेतू वरिष्ठ समाजसेवी आनंद ड्योडिया के नेतृत्व में संजीव जैन चिरगांव वाले,मुकेश हौजरी,संतोष जैन, अरविन्द कामरेड के द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द झांसी
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति,झांसी