▪️धर्मक्षेत्र में मजबूरी में नही मजबूती से काम करें : मुनिश्री आदित्य सागर
▪️गुरुओं के आशीष से ही होते हैं धर्मस्थलों के निर्माण: श्रमण आदित्य सागर महाराज
▪️भगवान का भव्य मन्दिर बनाना सबसे बड़ा पुण्य: आदित्यसागर जी
▪️नगर में आज तेजस्वी संत आदित्यसागर का आगमन
▪️ मुनिसंघ के सानिध्य में होगा चावला कॉलोनी में नवीन जिनालय का भूमिपूजन
झांसी: नगर में आज परम तेजस्वी संत दिगम्बर जैन मुनि श्रमण श्री आदित्यसागर जी महाराज,अप्रमित्तसागर जी महाराज एवम् सहजसागर जी महाराज का मंगल आगमन हो रहा हैं। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र विशुद्धोदय तीर्थ प्यावलजी में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूज्य आदित्यसागर जी महाराज ने कहा कि धर्मक्षेत्र में मजबूरी में नही मजबूती से काम करने वालों की आवश्यकता हैं,गुरुओं के आशीष व निर्देशन से ही धर्मक्षेत्रों के निर्माण एवम् विकास कार्य कराना चाहिए। भगवान का मंदिर बनाना सबसे बड़ा पुण्य होता हैं जो इस भव में ही नहीं अगले भव में भी सुख शांति समृद्धि एवम् कल्याण का कारण बनता हैं। इस अवसर पर मूलनायक भगवान आदिनाथ स्वामी का बाल ब्रह्मचारी पीयूष भैया के निर्देशन में महामस्तकाभिषेक कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन,प्यावलजी मंत्री खुशाल जैन,संजय सिंघई,सौरभ सर्वज्ञ,गौरव जैन नीम,दिनेश जैन डीके,अलंकार जैन,कमलेश ‘रोहित गारमेंट्स’,नरेश जैन मल्लन,अरविंद कामरेड,दीपांक सिंघई,अमन जैन,मनोज नायक,अनुराग जैन,विवेक भगतजी,अरु जैन ने किया।
इस मौके पर पंचायत कार्याध्यक्ष युथुप जैन ‘पिंकी सर्राफ’,वरिष्ठ समाजसेवी आनंद ड्योडिया,संजीव जैन चिरगांव, श्रीमति प्रभा जैन,सुलेखा नायक,सारिका सिंघई,दीप्ति जैन,बबली जैन,रश्मि जैन गोल्डी,काजल जैन ने प्रभु महाअर्चना कर अर्घ समर्पित किए।
अनेकों भाषाओं के ज्ञाता मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवा भाजपा नेता वरुण जैन ने बताया सन 1987 में जबलपुर के प्रसिद्ध सराफा व्यवसायी के घर जन्मे बालक ने युवा अवस्था में एम.बी.ए. में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद वैराग्य धारण कर आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज से सन 2011 में दिगम्बर मुनि दीक्षा लेकर सन्यास का मार्ग चुना। मुनिश्री ने प्राकृत भाषा में अनेकों शास्त्रों का सृजन किया।
कार्यक्रम का संचालन पंचायत मनोनीत सदस्य सौरभ जैन सर्वज्ञ एवम् आभार गौरव जैन नीम ने व्यक्त किया।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp. 9795682269