• जैन मुनि आगम सागर,पुनीत सागर महाराज का हुआ नगर आगमन
• मुनिश्री अविचलसागर महाराज ने की गुरुभाइयों की मंगल आगवानी
• आर्यिका अनर्घमति माताजी ससंघ का भी मिला सानिध्य
• संत मिलन के वात्सल्यमयी दृश्य को देखकर हर्षित हुए श्रद्धालु
• प्रभु के मंदिर का निर्माण कराता हैं निर्वाण की सिद्धि: मुनिश्री आगम सागर महाराज
झांसी: नगर के सुप्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवा जी में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री आगम सागर जी महाराज,मुनिश्री पुनीत सागर महाराज का आगमन हुआ।इस अवसर पर मुनिश्री अविचल सागर महाराज ने अपने गुरुभाइयों की मंगल आगवानी की। आर्यिकारत्न अनर्घमति माताजी ससंघ का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।संत मिलन के इस वात्सल्यमयी दृश्य को देखकर उपस्थित जनसमूह ने जय जयकार कर मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन किया। इस अवसर पर पूज्य मुनिश्री आगमसागर जी महाराज ने सांवलिया पार्श्वनाथ भगवान के नवनिर्मित विशाल जिनालय की प्रशंसा करते हुए धर्मसभा में कहा कि जो प्रभु का मंदिर बनाता है वह निश्चित ही अगले भव में निर्वाण की सिद्धि को प्राप्त कर अपना कल्याण करता हैं,जिसका सौभाग्य होता है वह ही ऐसे पवित्र कार्य कर पाता हैं। इसके पूर्व मुनिश्री अविचलसागर एवम् मुनिश्री पुनीत सागर महाराज ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। वंदनीय आर्यिकारत्न अनर्घमति माताजी ने गुरुदेव के गुणों का बखान करते हुए जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव (आदिनाथ भगवान) का जन्म कल्याणक उत्साहपूर्वक मनाने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा अध्यक्ष दिनेश जैन डीके,उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन,समाजसेवी मनोज अछरौनी,संजय छतरपुर,अलंकार जैन,विवेक नायक,प्रमोद वैरायटी,अनिल बाजा,अंकित सर्राफ,सौरभ सर्वज्ञ,गौरव जैन नीम,भागचंद जैन,विपिन ओम बिजली,विनोद ठेकेदार,सुनील दाऊ, ऋषभ पड़रा,अमीश बड़जात्या,देवेश केडी,कुलदीप जैन,शुभम जैरी,सागर जैन,अमन मोदी,शुभम छोटू,दिव्यांश सिंघई,सावन जैन,संदीप जैन,राजीव रानू,विवेक भगतजी आदि सैंकड़ों श्रद्धालुओ ने मुनि संघ के चरणों में श्रीफल भेंट कर भगवान आदिनाथ एवम् महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सानिध्य प्रदान करने का आग्रह किया।
धर्मसभा का संचालन पंचायत मनोनीत सदस्य सौरभ जैन सर्वज्ञ ने किया।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp. 9795682269