• दास नहीं मालिक बनने का आशीर्वाद देता हूं: मुनि सुधासागर महाराज
परिवार एवं समाज के मुखिया बनने का अहंकार मत करना:- जगतपूज्य सुधासागर
• सारी दुनिया मेरी मुट्ठी में हो ये हिटलरशाही हैं: मुनिपुंगव सुधासागर
• स्पेस मून सिटी में बनेगा नवीन जैन मंदिर
• पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने दान की एक एकड़ भूमि
• जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधा सागर महाराज का नगर प्रवेश (22 मई) आज
• प्रातः6 बजे जैन समाज करेगा मंगल आगवानी
• कानपुर चुंगी से करगुंवा जी तक निकलेगी भव्य शोभायात्रा
झांसी: ओरछा रोड स्थित स्पेस मून सिटी में धर्मसभा को संबोधित करते हुए सुप्रसिद्ध जैन मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि व्यक्ति को जहां मालिक बनने का अहंकार आ गया तो समझो बेड़ा गर्क हो गया और जहां मालिक बनने की जिम्मेदारी आ जाएं तो समझो बेड़ा पार हो गया इसीलिए परिवार व समाज के मुखिया बनने का अहंकार मत करना बल्कि जिम्मेदारी का निर्वाहन करना। भगवान की कृपा का कभी अहंकार मत करना बल्कि भगवान के विपरीत कोई कार्य न हो जाए ऐसा अंतस में भाव रखना।
हनुमान और रावण दोनो भगवान के भक्त थे लेकिन हनुमान ने कभी राम की छत्रछाया का अभिमान नही किया और रावण को महादेव के वरदान का अहंकार हो गया था इसीलिए हनुमान भक्त शिरोमणि जगतपूज्य हो गए और रावण का पतन हो गया। भक्त का कर्तव्य है कि भगवान अगर मेरे साथ है तो मेरे आचरण से भगवान को कष्ट नही होना चाहिए। सारी दुनिया मेरी मुट्ठी में हो ये हिटलरशाही होती हैं। अपने कर्तव्यों का पालन करना राजा की प्रजा के प्रति जिम्मेदारी होती हैं। धर्मसभा में आगे मुनिश्री ने अपने उपस्थित जनसमूह को अपने अधिनस्थों आश्रितों के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सभी को मालिक बनने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) ने स्पेस मून सिटी में नवीन जिन मंदिर निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि दान एवं डॉ अभिषेक जैन स्पर्श हॉस्पिटल,जिनेन्द्र जैन ने दानराशि के घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,वरिष्ठ समाजसेवी रमेश अछरौनी, डॉ जिनेन्द्र जैन,उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन,पंचायत कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन, जिनेन्द्र सर्राफ,संजय सिंघई,दिनेश डीके,अलंकार जैन,गौरव जैन नीम,सौरभ जैन सर्वज्ञ,मनोज सिंघई,पुष्पेंद्र जैन,कमलेश (जैन हैण्डलूम),डॉ राजीव जैन,मनीष चंदेरी,डॉ प्रदीप जैन,राजीव शिवाजी,नीलेश मोदी,रविन्द्र चिरगांव,अमित प्रधान,अंशुल बड़कुल ललितपुर,नरेश मल्लन,दीपान्क सिंघई, हर्षित चिरगांव,अंशुल जैन,शुभम जैन,श्रीमति देवी जैन,मनीषा सिंघई,नेहा जैन,मेघा जैन,डॉ राखी,दीप्ति जैन सहित अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहें।
जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि आज (22 मई) प्रातः 5 बजे सुप्रसिद्ध जैन संत जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ स्पेस मून सिटी से पदविहार कर कानपुर चुंगी पहुंचेंगे, जहां दयाभावना फाउंडेशन के प्रणेता मुनिश्री अविचलसागर जी महाराज के सानिध्य में झांसी महानगर के गणमान्य नागरिको सहित जैन समाज के द्वारा उनकी मंगल आगवानी की जाएगी तत्पश्चात गाजे बाजे,घोड़े बग्गियों,धर्मध्वजाओं के साथ भव्य शोभायात्रा मेडिकल क्षेत्र स्थित श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवा जी पहुंचेगी जहां विशाल धर्मसभा में मुनिश्री के प्रवचन होंगे।
धर्मसभा का संचालन ब्रह्मचारी अनुराग भैया ललितपुर एवं आभार ज्ञापन पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने व्यक्त किया।
पंचायत मनोनीत सदस्य गौरव जैन नीम ने बताया कि एक लंबे अंतराल के बाद सुधासागर महाराज का झांसी महानगर में पदार्पण हो रहा हैं जिससे स्थानीय जैन समाज में काफी उत्साह और उमंग का माहौल हैं,श्रद्धालु पलक पांवड़े बिछाकर महाराज जी की आगवानी करेगें।
वहीं दिगम्बर जैन पंचायत समिति के कार्याध्यक्ष युथप जैन पिंकी सर्राफ ने बताया कि मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की आगवानी को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं जगह जगह स्वागत द्वार, होर्डिंग्स पैनल लगाए गए हैं,दर्शन हेतू बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई हैं।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp. 9795682269