• दुनिया को विस्तृत रूप से जानो: मुनिपुंगव
• गुरुओं के प्रति श्रद्धावनत रहिए: सुधासागर महाराज
• वीरभूमि झांसी नगर में हुआ जगतपूज्य मुनिश्री सुधासागर महाराज का पदार्पण
• 11 साल के लंबे अंतराल के बाद हुआ आगमन
• गुरुभाई मुनि अविचलसागर ने पलक पांवड़े बिछाकर की भव्य आगवानी
• संत मिलन के वात्सल्यमयी दृश्य को देखकर हर्षित हुआ जनसमूह
• मुनिश्री का जगह जगह हुआ पाद प्रक्षालन, की गई मंगल आरती
• गुरुदेव की एक झलक पाने आतुर हुए भक्तगण
• कानपुर चुंगी से जैन तीर्थ करगुंवाजी तक निकली विशाल शोभायात्रा
झांसी: वीरभूमि झांसी महानगर में 11 साल के लम्बे अंतराल के बाद सुप्रसिद्ध जैनसंत निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागरजी महाराज का पदार्पण हुआ। जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि जगतपूज्य गुरुदेव ससंघ प्रातः6 बजे स्पेस मून सिटी से पदविहार कर कानपुर चुंगी पहुंचे जहां उनके गुरुभाई दया भावना फाउंडेशन के प्रणेता पूज्य मुनिश्री अविचलसागर जी महाराज ने पलक पांवड़े बिछाकर साष्टांग प्रणाम कर उनके पाद प्रक्षालन कर मंगल आगवानी की। संत मिलन के इस वात्सल्यमयी दृश्य को देखकर उपस्थित जनसमूह ने जयघोष लगाकर हर्षित भाव को प्रकट किया तत्पश्चात हाथी, घोड़े,बग्गियों, बैंड बाजा,शहनाई से सुशोभित हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा सुप्रसिद्ध जैनतीर्थ श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवाजी पहुंचीं। इस दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा मुनिश्री के पाद प्रक्षालन कर मंगल आरती उतारी गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, वरिष्ठ समाजसेवी राजीव जैन सिर्स,अशोक नीम,जिनेन्द्र सर्राफ,अनिल जैन बीड़ी वाले,अशोक लाला,वरिष्ठ भाजपा नेता ललित जैन, डॉ जिनेन्द्र जैन,विमल जैन,पंचायत कार्याध्यक्ष युथप सर्राफ पिंकी,उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन,गुरुभक्त मनीष चंदेरी,पंचायत कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन,ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, प्यावल मंत्री खुशाल जैन, रविन्द्र रेल्वे,पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा अध्यक्ष दिनेश जैन डीके,अलंकार जैन,मनोज सिंघई, रविन्द्र चिरगांव,विनोद ठेकेदार,शरद जैनअशोक रत्नसेल्स,डॉ राजीव जैन, आनंद ड्योडिया,संजय कर्नल, डॉ विनय जैन,युवा समाजसेवी गौरव जैन नीम,अंकित सर्राफ,सौरभ सर्वज्ञ,संयोग भण्डारी, दीपांक सिंघई,सचिन सर्राफ,सजल चैनू,हर्षित जैन,अंशुल जैन,गुरु सेवा संघ से मनोज अछरौनी, ऋषभ पड़रा,संजय छतरपुर,गुरुभक्त मिलन से विपिन ओम बिजली,प्रदीप महरौनी,श्रमण सेवक संघ से शुभम जैरी,अमन मोदी,दिव्यांश जैन,यश सिंघई,अर्पित जैन,शुभम छोटू,सौरभ गीतकार,आग्रह जैन,सोशल ग्रुप विद्यापूर्ण से आशीष तहसील,अमीश बड़जात्या,आलोक जैन,देवेश केडी,सिद्धार्थ जैन,निशांत जैन,नितिन सदर,राजीव शिवाजी,सनी चैनू,नगरा से एड.अशोक जैन,प्रदीप जैन,विकास जैन,अभिषेक जैन,आशीष जैन, सीपरी से नवनीत जैन लोहेवाले,दिनेश जैन पारस घी वाले,एड. ललित,राजेन्द्र डेरी वाले,दीनदयाल नगर से पीसी जैन बैंक वाले,नवीन बाबू,प्रवीण जैन,सन्त जैन,राजेश जैन,सदर बाजार से राजेंद्र बड़जात्या,पवन जैन,रोबिन जैन,कमलेश जैन,प्रिंस जैन,गुदरी से धरनेंद्र डॉली,हुकुमचंद जैन,वीरेंद्र बुढ़पुरा,विशाल जैन,धर्मेंद्र जैन,पंकज जैन,हिमांशु हनी,अंचल लवी,नवीन डाल,आशीष माची,महिला जैन समाज से अध्यक्षा श्रीमती शीला सिंघई, सरोज जैन, डॉ राखी जैन, ममता बबली चाची,कल्पना जैन,मनीषा सिंघई,पिंकी जैन,रंजना जैन,अंजली जैन,मेघा जैन,आकांक्षा जैन,दीपाली सिंघई,ऐना जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
इसके पूर्व प्रातः काल की शुभ मुहूर्त में स्पेस मून सिटी में सुधासागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में ब्रह्मचारी अनुराग भैयाजी के प्रतिष्ठा निर्देशन में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह (दीपक यादव), डॉ अभिषेक जैन,जिनेन्द्र जैन (मोंठ वाले) ने सपरिवार प्रस्तावित नवीन जैन मंदिर का भूमिपूजन शिलान्यास किया। वहीं पंचायत मनोनीत सदस्य गौरव जैन नीम ने बताया कि करगुंवा जी स्थित आचार्य विद्यासागर सभागार में धर्मसभा में महाराज जी के प्रथम पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य संतोष जैन,मनीष जैन चंदेरी परिवार एवम् सीए सुमत चंद्र जैन को प्राप्त हुआ उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शन करते ओजस्वी वाणी में मुनिश्री सुधासागर महाराज ने सुप्राचीन तीर्थ करगुंवा जी को संवारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुनिया को इतने विस्तृत रूप से जानो कि अपने पराए का भेद समाप्त होकर एक महासत्ता में विलीन हो जाओ। सारा जगत हमारा हो जाए और हम सारे जगत के हो जाएं। हम दुनिया से अलग अपना अस्तित्व बनाने की सोचते हैं,दुनिया में समाहित होने और समाहित करने की बात भी सोचते हैं लेकिन ये इसीलिए सोचते हैं कि सारी दुनिया मेरी मुट्ठी में हो और सारी दुनिया की हवाएं मेरे लिए चले। मिलने पर हमे खुशी और खोने पर हमे दुःख होता हैं। उन्होंने आगे कहा जब हम भगवान और गुरुओं को रक्षक बना लेते हैं तो हमारी रक्षा निश्चित रूप से होती है यह निमित्त शक्ति हैं। श्रद्धावनत बनकर गुरुओं के आर्शीवाद से सबकुछ मिलता हैं। आज का व्यक्ति निमित्त शक्ति को चाहता हैं लेकिन संपूर्ण शक्ति की चाह नहीं रखता। गुरुओं से अपनी गलत इच्छा पूर्ति करवाओगे तो दुर्योधन जैसा नाश होगा और गुरुओं की इच्छा पूरी करोगे तो श्रीराम बनकर आकाश में स्थापित हो जाओगे। धर्मसभा का संचालन ब्रह्मचारी अनुराग भैया ललितपुर एवम् आभार ज्ञापन युथप जैन पिंकी सर्राफ ने व्यक्त किया।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
कोषाध्यक्ष:भारत विकास परिषद विवेकानंद,झांसी
मनोनीत सदस्य: श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
व्हाट्सएप 9795682269