• असत्य की कल्पना मत करो: जगतपूज्य सुधासागर
• गधे के सींग,आकाश के पुष्प देखने के लिए क्यों लालायित हो: मुनिपुंगव सुधासागर
अपनी दृष्टि में विहंगमता लाओ: मुनि श्रेष्ठ सुधासागर
• जो खोटा है वह गुरु नही और जो गुरु है वह खोटा नही: निर्यापक श्रमण सुधासागर
झांसी: नगर के सुप्राचीन जैन तीर्थ सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवा जी में विराजमान जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी दृष्टि को इतना विहंगम बनाओ कि वह वस्तु के मूल स्वरूप को देखें। संसार की वस्तुओं को जानो उनसे कुछ मांगो नहीं लेकिन आज हर व्यक्ति यह सोचता है कि ऐसा काम करने से मेरा क्या फायदा हैं वस यही पतन का कारण हैं।
असत्य की कल्पना मत करो,असत्य होता ही नही हैं। आज का व्यक्ति गधे के सींग और आकाश के पुष्प देखने के लिए लालायित रहता हैं लेकिन ये सब मिथ्या कल्पना हैं। देवत्व और गुरुत्व को पहचानो,जो खोटा है वह गुरु नही और जो गुरु है वह खोटा नहीं। जिस तरह समझदार ग्राहक बाजार से खोटा माल नही खरीदता हैं, सेठ की बातों में नही आता है,माल को परखकर खरीदता हैं उसी तरह श्रद्धा के बाजार में सच्चे देव,शास्त्र, गुरु को पहचान करने की जरूरत हैं।
इस अवसर पर मुनिसंघ के मंगल सानिध्य में प्रातःकाल की बेला में मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ स्वामी के मस्तक पर शांतिधारा एवं मुनिश्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन,आलोक जैन (विश्वपरिवार), कैलाशचंद जैन (वर्धमान),मनोज नायक,कमल जैन को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,वरिष्ठ भाजपा नेता ललित जैन,गुरुभक्त मनीष चंदेरी,देवेश जैन केडी,अमीष बड़जात्या,राजेन्द्र जैन प्रेस,पंचायत कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, रविन्द्र जैन रेल्वे,आनंद ड्योडिया,अशोक रतनसेल्स,दिनेश डीके,अलंकार जैन,रविन्द्र चिरगांव,सुरेश मावा,नरेश नीटू,अमित प्रधान,कुलदीप करगुंवा,दीपांक सिंघई,राजीव शिवाजी,बाहुबली जैन,अनिल जैन कटेरा,अमन मोदी,विवेक भगतजी,रक्षित जैन,विनम्र नगरा,रीता जैन, डॉ राखी जैन,अंजू जैन,बबली जैन,वंदना जैन,रूपम जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहें। धर्मसभा का संचालन ब्रह्मचारी अनुराग भैयाजी ने किया।
वहीं जानकारी देते हुए पंचायत मनोनीत सदस्य सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के झांसी प्रवास के दौरान अतिशय क्षेत्र करगुंवाजी में प्रतिदिन प्रातः 7 बजे मूलनायक सांवलिया पार्श्वनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक,शांतिधारा एवं प्रातः 8बजे मंगल प्रवचन तथा सांय 6 बजे जिज्ञासा समाधान का कार्यक्रम संपन्न होगा।
पंचायत मनोनीत सदस्य गौरव जैन नीम ने बताया कि आज मुनिश्री सुधासागर जी महाराज को आहारचर्या कराने का सौभाग्य सुधीर जैन (बघेरा वाले परिवार),मुनिश्री अविचलसागर महाराज को आहारचर्या कराने का सौभाग्य प्रवीण जैन,आलोक जैन (विश्व परिवार), क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज को आहारचर्या कराने का सौभाग्य डॉ राजीव जैन (सिंघई परिवार) को प्राप्त हुआ। पंचायत कार्याध्यक्ष युथप सर्राफ पिंकी,संरक्षक अजित जैन,ऑडिटर राजकुमार भण्डारी,खुशाल जैन ने बाहर से पधारे हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp. 9795682269