• हर वस्तु को पाने की इच्छा मत करो: मुनि श्रेष्ठ सुधासागर
• रोटी,कपड़ा,मकान तक ही लोगों की सोच सीमित हैं: निर्यापक श्रमण सुधासागर
• सर्वज्ञ बनने की शक्ति जागृत करो: मुनिपुंगव सुधासागर
झांसी:- हमारे पास दो प्रकार के विचार हैं एक जानने के लिए और एक पाने के लिए,हम हर वस्तु को पाने की दृष्टि से देखते हैं हम कभी जानने की दृष्टि से वस्तु को नही देखते हैं। इस वस्तु से हमे क्या लाभ है जब हमारे मन में यह परिणाम होता है वहीं से हम अपनी शक्तियां खोना प्रारंभ कर देते हैं। सर्वज्ञ बनने की शक्ति कुंठित हो जाती हैं।फिर हम उतना ही सोच पाएंगे जितना हमारे लिए जरूरी हैं। रोटी कपड़ा और मकान तक ही सोच सीमित रह जायेगी। जिंदगी को ऊंचाइयां नही दे पाएंगे।गिद्ध जैसा मत बनो क्योंकि गिद्ध आकाश की इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी मात्र मांस के टुकड़े को ही देख पाता हैं। वह चाहे तो सारी दुनिया को देखकर जान सकता है लेकिन उसकी दृष्टि सड़े गले मांस पर ही रहती हैं। इसी तरह हम धर्म के आकाश में तो उड़ते हैं बहुत बड़ी बड़ी पूजाएं,उपवास,व्रत,नियम संयम पालन करते हैं लेकिन हमारी दृष्टि संसार के विषय भोगों पर रहती है। पंच इंद्रियों की इच्छाओं की पूर्ति के लिए मंदिर मत जाओ बल्कि इच्छाओं के अंत के लिए भगवान का ध्यान और पूजा करो। ये उदगार जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवा जी में धर्मसभा को संबोधित करते हुए दिए। इस अवसर पर झांसी जैन समाज के संरक्षक अजित कुमार जैन,डॉ पी.के. जैन, राजेन्द्र बड़जात्या,जिनेन्द्र सर्राफ,सीए सुमतचंद जैन,ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई,प्यावल मंत्री खुशाल जैन,पंचायत सदस्य रविन्द्र जैन रेल्वे,दिनेश जैन डीके,अलंकार जैन,मनोज सिंघई,अशोक जैन रतनसेल्स,देवव्रत जैन,प्रमोद वैरायटी,अशोक बक्सा वाले,एड.अनूप जैन,जैन महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमति शीला सिंघई,सुधा सर्राफ,सरोज जैन,वंदना जैन,आशा जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहें। धर्मसभा का संचालन ब्रह्मचारी अनुराग भैया एवं आभार करगुंवा मंत्री संजय जैन ने व्यक्त किया।
जानकारी देते हुए पंचायत मनोनीत सदस्य सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि जगतपूज्य गुरुदेव सुधासागर जी महाराज के झांसी प्रवास के दौरान प्रतिदिन राजनीतिक हस्तियों का आगमन मुनिश्री के दर्शनार्थ करगुंवा जी में हो रहा है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने सुप्राचीन जैन तीर्थ करगुंवा पहुंचकर देश प्रदेश की खुशहाली के लिए मुनिश्री से आशीर्वाद ग्रहण किया एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए मुनिश्री का मंगल मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ललित जैन,व्यापारी नेता शैलेंद्र जैन,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जिनेन्द्र जैन, पंचायत कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन,उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन,जिला महामंत्री भाजपा अतुल जैन बंटी उपस्थित रहें।
पंचायत मनोनीत सदस्य गौरव जैन नीम ने बताया कि प्रातः काल की बेला में संजय जैन कर्नल,निशांत जैन डेयरी, नरेन्द्र जैन सागर गेट,श्रेयांश जैन किराना व्यवसायी,डॉ अभय जैन,विकास जैन,डॉ प्रदीप जैन,संजय छतरपुर,कुलदीप करगुंवा,अजय जैन,श्रीमति सुलेखा नायक,नीलू जैन,मीना जैन,आकांक्षा जैन,दीपाली सिंघई,ऐना जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के पाद प्रक्षालन कर अष्ट मंगल द्रव्यों से पूजन की।
जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि मुनिश्री सुधासागर महाराज को आहारचर्या कराने का सौभाग्य डॉ जिनेन्द्र जैन,प्रदीप कुमार,प्रवीण जैन,आलोक जैन (विश्वपरिवार) को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्रीमति देवी जैन,डॉ राखी जैन,रंजना जैन,डॉ जयेश जैन,अतिशय जैन,सावन जैन,ऐरा जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहें।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp. 9795682269