• महारानी के महानगर में मुनि महाराजों का महासंगम
• आचार्य विनिश्चय सागर महाराज सहित 9 साधुओं का पदार्पण 4 जून को
• श्रीफल भेंट कर जैन समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने लिया आशीर्वाद
• संघ में सुशोभित हैं झांसी में जन्में श्रमण प्रत्यक्ष सागर,प्रज्ञान सागर,प्रसिद्ध सागर मुनिराज
• सन् 2017 के यति सम्मेलन के बाद हो रहा हैं झांसी आगमन
• जैन समाज में चल रही हैं बृहद तैयारियां
झांसी: महारानी के महानगर में मुनि महाराजों का महासंगम होने जा रहा हैं।पूज्य वाक्केशरी वात्सल्यमूर्ति आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महामुनिराज का 9 साधुओं सहित आगामी 4 जून को पदार्पण होगा। अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जैन सिर्स की अध्यक्षता में श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सर्वोदय तीर्थ मढिया (पृथ्वीपुर) पहुंचे जैन समाज के संरक्षक अजित कुमार जैन,वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन नीम,पंचायत कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन,करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई,प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन,पंचायत मनोनीत सदस्य सौरभ जैन सर्वज्ञ,गौरव जैन नीम,पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा के अध्यक्ष दिनेश जैन डीके,अलंकार जैन,मनोज सिंघई,आशीष जैन माची,श्रमण चरण सेवक संघ के दीपांक सिंघई,अमन विरागप्रिय,अर्पित जैन,मयंक लाला,अनिल जैन कल्लू,शुभम जैरी,दिव्यांश जैन,अनूप जैन सनी सहित जैन समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महामुनिराज के चरणों में झांसी आगमन हेतू श्रीफल भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि झांसी नगर में हुए सन् 2017 के युग प्रतिक्रमण यति सम्मेलन के बाद आचार्य विनिश्चय सागर जी महाराज का संघ सहित झांसी की वीरभूमि में आगमन हो रहा हैं। आचार्य संघ 3 जून को ओरछा से पदविहार कर प्रतापपुरा स्थित समाजसेवी राजीव जैन सिर्स की फैक्टरी पर बने सन्त निवास पहुंचेंगे जहां पर श्रद्धालुओं द्वारा उनकी आहारचर्या संपन्न कराई जाएगी। सांय 5 बजे यहां से चलकर स्पेस मून सिटी आयेगे जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। रविवार,4 जून को प्रातः 6 बजे स्पेस मून सिटी से चलकर कानपुर चुंगी पहुंचेंगे जहां विभिन्न राजनेताओं,समाजसेवी संगठनों व जैन समाज द्वारा उनका पाद प्रक्षालन,मंगल आरती कर भव्य आगवानी की जाएगी तत्पश्चात गाजे बाजे,धर्मध्वजाओंं से युक्त विशाल शोभायात्रा मंडी रोड,कैलाश रेजीडेंसी रोड,लक्ष्मी गेट,बड़ा बाजार,गांधी रोड,परवारन,महावीर चौक होकर कटरा बाजार स्थित श्रमण संस्कृति भवन “संत निवास” पहुंचेगी। जहां भव्य पंडाल में प्रवचन सभा आयोजित होगी। जिसमें श्रद्धालुओं को आचार्य संघ की दिव्य देशना प्राप्त होगी। इस अवसर पर गौरव जैन नीम ने बताया कि महाराज जी की झांसी आगमन को लेकर गुरुभक्तों के द्वारा तैयारियां जोरों से चल रही हैं। जगह जगह होर्डिंग पैनल,स्वागत द्वार लगाकर आचार्य संघ की स्वागत की बृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं नगर गौरव के रूप में झांसी में जन्में आचार्य संघ में सुशोभित युवामुनि श्रमण प्रत्यक्ष सागर,प्रज्ञान सागर,प्रसिद्ध सागर के दर्शनार्थ श्रद्धालु उत्साहित हैं।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
प्रवक्ता:- अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp. 9795682269