खेतासराय (जौनपुर)
अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस ने गुरुवार को झाड़-फूक की आड़ में बलात्कार करने वाला नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया गुरुवार को 11:10 बजे क्षेत्र के मानीकला हाल्ट से झाड़-फूक की आड़ में बलात्कार करने वाले बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया। जो बलात्कार का नामजद आरोपी है। गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्र स्थित मारूफपुर गाँव निवासी जलील पुत्र खलील है। इसके खिलाफ एससी एसटी एक्ट भी दर्ज है। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।