शोषितों की क्रांति के जनक बाबू जग देव प्रसाद की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की l आर डी फौज
बिहार लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस 5 सितंबर पर कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन और श्रद्धांजलि l उत्तर भारत में शोषितों की क्रांति के जनक शोषित समाज दल के संस्थापक तथा मंडल कमीशन के प्रेरणा स्रोतसर्वहारा के महान नायक भारतीय लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद एक ऐसी नींव डाल गए जिस पर रूस के बिलशेविकों की भांति इस देश की गैर सवर्ण जनता लगातार सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उन्नति के पद पर अग्रसर है l उन्होंने नारा दिया था
दस का शासन नब्बे पर ,
नहीं चलेगा नहीं चलेगा l
सौ में नब्बे शोषित हैं ,नब्बे भाग हमारा है l
धन धरती और राज पाट में नब्बे भाग हमारा है l
जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया l मौके पर उपस्थित रहे
कालीचरण कुशवाहा आर डी फौजी,बिहारी लाल कुशवाहा,श्रीमती प्रेमवती कुशवाहा,भागवती कुशवाहा,मीना गुप्ता, कल्पना , शिव कुमार , डॉक्टर भागवत नारायण हीरालाल कुशवाहा,अनुराग कुशवाहा ,कौशल कुशवाहा, करन सिंह कुशवाहा ,सुनील कुशवाहा बड़ागांव ,रामू सिंह शंकरगढ़ ,धर्मेंद्र बरुआ सागर पुरुषोत्तम मनोज विश्वकर्मा दिलीप कुशवाहा ,अभय कुशवाहा बड़ागांव शिवदीन फौजी ,अजय कोस्टा ,रोहित कुशवाहा ,राहुल कटारिया अशोक एवं मनोज कुशवाहा आदि l
Contact This News Publisher