भारत की प्रथम शिक्षा माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती धूम धाम से मनाई आर डी फौज
जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में आज झांसी में भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती मनाई गई जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रही और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर श्रीमती संतोष लोधी राष्ट्रीय महासचिव , श्रीमती वंदना कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्रीमती मधु कुशवाहा मंडल अध्यक्ष, अध्यक्षता श्रीमती प्रेमवती कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने की l सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माला पहनकर के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ l मुख्य अतिथि जी अपने संबोधन में कहा कि ऐसे महापुरुष बहुत ही कम होते हैं जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज सेवा में और शिक्षा के क्षेत्र मे लगा दी l उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए उन्होंने भारत में प्रथम महिला स्कूल 1948 में बनवाया और महिलाओं को शिक्षित किया , समाज सेवा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है l डॉ संतोष लोधी जी ने कहा कि आज हम लोग जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह सब माता सावित्रीबाई फुले जी की बदौलत हैं उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया l उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा की गई अन्य कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें माता सावित्रीबाई फुले जी का साथ देने वाली मुस्लिम महिला समाज की फातिमा बेग जी ने उनकी बहुत मदद की और शिक्षा के क्षेत्र में हो या समाज सुधार के क्षेत्र में उन्होंने बढ़-चढ़कर के सहयोग किया l हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना है l सर्व समाज हमेशा उनका आजीवन ऋणी रहेगा l संचालन मनोज कुशवाहा और वंदना मेहता जी ने संयुक्त रूप से किया l मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं जिसमें प्रमुख रूप से सबा खान जिला प्रभारी कौशा देवी कुशवाहा जिला अध्यक्ष शमा परवीन ,यशोदा ,आशा लता ,उर्मिला ,भगवती , देवा ,सुधा , समा परवीन पूजा ,गिरजा विश्वकर्मा, गीता यादव , साधना सोनी ,उमा वर्मा ,प्रीति वर्मा ,प्रभा, शांति, मीरा पाल ,पिस्ता ,पुष्पा, रामरति ,रागिनी ,राखी ,राधा लोधी ,सुमित्रा वंशकार ,गौरव ताम्रकार ,सुमन रैकवार ,सुमन प्रजापति ,गीता साहू ,मिथिला विश्वकर्मा ,आरती प्रजापती आशा क्रांतिदेवी ,मिस्ठी मौर्य ,हर्षिता मौर्य , माही आयुषी इत्यादि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं वही पुरुषों प्रमुख रूप से कालीचरण कुशवाहा जी बुंदेलखंड प्रभारी ,आर डी फौजी मनोज प्रेमवती ,मनोज जिला प्रभारी ,डॉक्टर बालचंद ने भाग लिया मित्र उत्थान समिति के पदाधिकारी गण, किशोरी लाल ,जयराम उनके साथ पूरी कार्यकारिणी , पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया जिसमे शिवदीन फौजी, माता दीन फौजी ,आर के साहब ,धन सिंह फौजी आर डी फौजी भगवान सिंह दरोगा जी , शैलेंद्र मौर्य जी कैलाश दरोगा जी , पी डी कुशवाहा जी ,किशोरी लाल पठोरिया ,जय सिंह ,डॉक्टर बालचंद्र ,अनुराग , अशोक , वीरेंद्र पुरषोत्तम , पुष्पेंद्र ,रामसिंह , सेकरा से प्रभारी जी आदि उनके साथ सभी के परिवार उपस्थित रहे l झांसी में उनके जन्म दिन पर खुशी की लहर दौड़ गई l मौसम खराब और शीत लहर के बावजूद लोगो मे उत्साह था l
Contact This News Publisher