संस्था आगरा शाखा द्वारा रंगोत्सव महापर्व ब्रज -होली मिलन समारोह अंतर्गत पुष्प चंदन की बहार संग आत्मिक रंगो की फुहार आनंदोत्सव कार्यशाला संपन्न आगरा(उ.प्र)सामाजिक संस्था नव-प्रभात मुख्यालय झांसी के तत्वाधान में महानगर महिला प्रकोष्ठ “”कृति”” राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल एवं अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी के दिशा निर्देशन में सभी आयु वर्ग की महिलाओं लड़कियों को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने के उद्देश्य से नारी अंतर्मन की रचनात्मक सृजनात्मक प्रतिभाओं का सर्वोत्कृष्ट विकास करने में सहयोगी महिला सदस्यों के आनंद-उल्लास- मनोरंजन समूह ग्रुप कृति फ्रेंडस क्रिएटिविटी क्लब, आगरा शाखा की महिला सदस्यों द्वारा रंगोत्सव महापर्व ब्रज-होली मिलन समारोह अंतर्गत पुष्प चंदन की बहार संग आत्मिक रंगों की फुहार आनंद उत्सव के शुभ अवसर पर एकदिवसीय नारी सशक्तिकरण संकल्प संग आनंदोत्सव कार्यशाला का आयोजन श्रीराम पार्क जयपुर पैलेस, आगरा (उ.प्र) में किया गया आनंद उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा शाखा अध्यक्ष कविता गुप्ता जी ने की आनंद उत्सव का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष कविता गुप्ता जी ने उपस्थित सभी सखियों के समक्ष संस्था द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न लोक एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति आख्या से संबंधित प्रेजेंटेशन फाइल फोल्डर प्रस्तुत किया एवं सभी सखियों को संस्था के महत्वपूर्ण जन उद्देश्यों की जानकारी प्रदान की जिस पर सभी सखियों ने संस्था के विकास कार्यक्रमों का अवलोकन किया एवं कार्यक्रम की सराहना करते हुए आगामी समय में मासूम बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षक कार्यशाला आयोजन में सहभागिता करने का संकल्प लिया आनंद उत्सव में उपस्थित सभी सखियों ने रंगो के महापर्व होली- रंग पंचमी की पावन बेला पर आयोजित आनंदोत्सव अंतर्गत सभी सखियों ने गोपियों के स्वरूप मे ब्रज-रासलीला व होली का आनंदमई उत्साह,उमंग उल्लास,आनंद से परिपूर्ण बुंदेली लोकगीत, गाने , श्रृंगार भाव प्रेरणा स्लोगन् , नृत्य ,हास्य व्यंग एवं खेलकूद के माध्यम से मनोरंजक वातावरण समायोजित कर स्वयं के अंतर्मन में छुपी हुई प्रसन्नता को सभी सखियों के सानिध्य में हंसी खुशी एवं आत्मिक खुशियों के रूप में महसूस किया।आनंदोत्सव कार्यशाला के समापन अवसर पर संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल की ओर से शाखा अध्यक्ष कविता गुप्ता ने वीर भूमि झांसी ,ऐतिहासिक भूमि आगरा सहित संपूर्ण भारतीय राष्ट्र की सखियों को उदबोधित किया एवम होली पर्व के आध्यात्मिक स्वरूप पर व्याख्या करते हुए जीवन में आत्मिक स्नेह,प्रेम,अपनत्व, समर्पण, त्याग,बलिदान की भावना के रंगो पर प्रकाश डाला उन्होंने होली पर्व पर अनेक आसामाजिक शरारती तत्वों द्वारा महिलाओं लड़कियों को रंग लगाने का बहाना लेकर अभद्र अशिष्ट व्यवहार किए जानें की जानकारी देते हुए कहा की मासूम बेटियों व महिलाओ के साथ आज के बढ़ते हुए अपराधो के समय में जबकि मासूम बेटियों व नारी अस्मिता की सुरक्षा अत्यंत अहम हो चुकी है ऐसे समय में सभी महिलाओं बेटियों का यह प्रमुख दायित्व है कि वह स्वयं रानी लक्ष्मीबाई बनकर अपने अपने आस पास की प्रतिभावान महिलाओं व बेटियो को आत्म रक्षा- स्व सुरक्षा सुझाव बिंदु सिखलाने का संकल्प लें ताकि सीखो और सिखाओ मंच की इस कार्य प्रक्रिया में सभी मातृ शक्ति सखियाँ अपने सुरक्षात्मक पहलुओ के चहुमुखी विकास के साथ-साथ समाज की हर बेटी को भी सुरक्षित व सशक्त बनाने का सतत प्रयास करते रहें जिससे भावी नवीन युवा पीढ़ी आनंद,उत्साह,उमंग, उल्लास के आनंदमयी वातावरण में ओजस्वी भारतीय संस्कृति की आभा परिलक्षित करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें आनंद उत्सव कार्यक्रम का संचालन अनुशासन संयोजिका सखी अध्यक्ष प्रियांशी गुप्ता जी एवं रेनू शर्मा जी ने संयुक्त रूप से किया अंत में संस्था अनुशासन निगरानी प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया आनंद उत्सव कार्यक्रम में रूपम अग्रवाल ,कविता गुप्ता,प्रिया अवस्थी, गीता गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, रेनू शर्मा रचना सक्सेना, विनीता वाधवानी, रिया वरियानी, दीपा सिंह , अनुराधा शर्मा छाया अग्रवाल सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सखियों, सम्मानित सदस्यगणों एवम मीडिया बंधुओ का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा!
Contact This News Publisher