वाराणसी:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में मिशन शक्ति अभियान भेज-3 के संदर्भ में आदरणीय कुलपति प्रो0 आनंद कुमार त्यागी जी के अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें मिशन शक्ति अभियान पर चर्चा करते हुए कुलपति प्रो0 आनंद कुमार त्यागी जी ने कहा कि आज भारत में एनएसएस के सामने बहुत सी चुनौतियां है तो संभावनाएं भी हैं। हमें महिलाओं को सशक्तिकरण के संदर्भ में उन्हें जागरूक करना चाहिए। उनके स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं,घरेलू हिंसा, उनका आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक बुराइयां जैसे-दहेज प्रथा आदि समस्याओं पर राष्ट्रीय सेवा योजना को आगे आकर काम करना चाहिए।
इस संदर्भ में हमें कुछ गांवों को गोंद लेकर काम करने की जरूरत है। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से महाविद्यालयों में एक बालिका हेल्थ क्लब की स्थापना करनी चाहिए और इस क्लब के माध्यम से हमें बालिकाओं में कौशल विकास पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में ये बालिकाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके।
डॉ के के सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सुखी महिला ही सुखी परिवार और विकसित राष्ट्र का आधार होती है। इस बैठक में विश्वविद्यालय की मुख्य सूचना अधिकारी डॉ0 नवरत्न सिंह जी के साथ -साथ , डॉ0नंदिनी सिंह, डॉ0 निशा सिंह, डॉ अनीता, डॉक्टर अंकिता गुप्ता, डॉ किरण सिंह, डॉक्टर जया आर्यन, डॉक्टर सतीश कुमार कुशवाहा, डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉक्टर सौरव पारिजात, डॉ दुर्गेश उपाध्याय, डॉ मुकेश कुमार पंत, डॉ0 राम प्रकाश सिंह यादव, डॉ अमित सिंह एवं डॉ मनोज कुमार त्यागी उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन डॉक्टर उर्स्विता सिंह एवं धन्यवाद डॉ अनुकूल चंद राय ने दिया।