महराजगंज जिले-
में बंधे किनारे के वृक्षों पर लकड़ी माफिया की नजरें इनायत हैं। बंधा व सार्वजनिक स्थलों के किनारे अवस्थित पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है। जगह-जगह चोरी-छिपे पेड़ काटने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस-प्रशासन पेड़ काटने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे एक तरफ मुख्य बंधे से हरे भरे वृक्ष गायब होते जा रहे हैं, वहीं हरियाली भी दूर होती जा रही है। प्रशासन भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के करिमदारपुर टोला स्थित रोहिन नदी के बंधे पर लगाए गए सेमर के पेड़ को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा काटा गया है।रोहिन नदी के तट बांध किनारे कई हरे-भरे वृक्षों की कटाई की गई है। पेड़ काटने वाले गिरोह के सदस्य अधिकांश बंधे पर स्थित पेड़ की जड़ को थोड़ा-थोड़ा छोड़ करके काटते हैं, पेड़ को काट ठिकाने लगा देते हैं। आरा मशीनों पर तालमेल बैठा उसकी चिराई कराते हैं। बावजूद विभाग व प्रशासन चुप है। इस धंधे से जुड़े माफिया पेड़ों को काटकर आरा मशीनों को आपूर्ति करते हैं। वन विभाग व प्रशासन की उदासीनता व लापरवाही के कारण दिनों-दिन पेड़ कटाई की घटना में वृद्धि होती जा रही है।
Contact This News Publisher