शाहगंज:विवाहिता ने ससुराल वालो पर लगाया आरोप R , BHARAT NEWS 24
Last updated Nov 13, 2021 0
शाहगंज : विवाहिता ने ससुराल वालो पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शाहगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता का मेडिकल मुआयना कराते हुए मामले की छानबीन में जुटी है। क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी सीमा पुत्री रामप्रसाद की शादी क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में 2011 में हुई थी शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के रूप में एक लाख रुपए व बाइक की मांग करने लगे l
जब विवाहिता के मायके वालों ने असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया शनिवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया विवाहिता अपने मायके पहुंचकर आपबीती अपने स्वजनों को बताया। विवाहिता अपने स्वजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने घायल विवाहिता को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।