बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर जनसंदेश चेतना मोटरसाइकिल रैली का भव्य आयोजन l आर डी फौजी
जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में 6 दिसंबर2021 सोमवार समय 10बजे ,संविधान के रचैता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जनसंदेश चेतना मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार होंगे l रैली का शुभारंभ मेडिकल बाईपास स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद रिशाला चुंगी अग्रसेन चौक पर संत गाडगे जी एवम महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बस स्टैंड से तालपुरा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण करेंगे इसके बाद हैबट मार्केट चौराहे से हेवट मार्केट होते हुए ओरछा गेट से सैन्यर गेट ,गोविंद चौराहा ,कचहरी चौराहा पर अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यर्पण करके जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे इसके बाद रैली जेल चौराहे से होते हुए इलाइट चौराहा पर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ,जीवन शाह चौराहा पर झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यर्पण के बाद ,बीकेडी चौराहा से होते हुए चित्रा चौराहा ,छोटी कलारी ,आर्य कन्या चौराहा, जर्मनी हॉस्पिटल से होते हुए कच्चा पुल, मिशन कंपाउंड से होते हुए जीआईसी कॉलेज श्री सिद्धेश्वर मंदिर के बगल से होते हुए दतिया गेट से होते हुए चांद दरवाजा से, आशिक चौराहा के बाद खंडेराव गेट पर समापन किया जाएगा l
उपरोक्त कार्यक्रम की रणनीत बनाने के लिए पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारी गानों द्वारा विचार व्यक्त किए गए l मौके पर उपस्थित रहे
कालीचरण कुशवाहा बुंदेलखंड प्रभारी,दयाराम मुखिया वरिष्ठ नेता , श्रीमती हेमलता बुंदेलखंड प्रभारी, श्रीमती मधु कुशवाहा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती आशा लता जिला संगठन मंत्री , इंज बिहारी लाल जिला कोषाध्यक्ष ,शिव कुमार कुशवाहा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष , गौतम सिंह पूर्व युवा जिला अध्यक्ष ,शिवदीन फौजी जिला संगठन मंत्री , एडवोकेट सुरेश कुशवाहा जिला महासचिव , इंजीनियर मानवेंद्र कुशवाहा युवा वरिष्ठ नेता ,पुरुषोत्तम कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष ,दयाराम पप्पू भैया विधानसभा प्रभारी ,रामकुमार कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष , महेंद्र सिंह खजूरबाग विधानसभा उपाध्यक्ष लखन कुशवाहा संगठन मंत्री , अजय मौर्य नगर अध्यक्ष बड़ागांव ,अवधेश टाकोरी, सुनील वाचावली आदि उपस्थित रहे l अध्यक्षता आर डी फौजी ने की ,संचालन सुरश कुशवाहा जिला महासचिव ने किया अंत में आभार गौतम सिंह ने किया l