जौनपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त राजपत्रित अधिकारीयो को दिये गये निर्देश – Rभारत न्यूज 24 चैनल
Last updated Dec 11, 2021 0
जौनपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त राजपत्रित अधिकारीयो को दिये गये निर्देश
जौनपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त राजपत्रित अधिकारीयो को दिये गये निर्देश जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष में जनपद के पुलिस व सिविल के समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्टी कर चुनाव के मध्य की जाने वाली तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई एवं उसे समय से पूर्ण कर लेने हेतु निर्देशित किया गया।
आयोजित गोष्ठी में दिये गये निर्देश-
1. क्रिटिकल मतदान केन्द्रो का चिन्हांकन प्राथमिकता के आधार पर कर लिया जाय।
2. वल्नरेबिल मैपिंक की कार्यवाही सतर्कता के साथ पूर्ण की जाय।
3. लाईसेन्सी शस्त्र धारको एवं शस्त्र विक्रेता/दुकान का सत्यापन गहराई से किया जाय।
4. लाईसेन्सी शस्त्र धारको की स्क्रीनिंग कर उनके शस्त्र जमा कराये जाय।
5. शरारती एवं उद्दंड प्रवृत्ती के प्रत्येक व्यक्ति को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाय।
6. क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी व्यक्ति को भय एवं लोभ में डालकर मतदान प्रक्रिया से वंचित न किया जाय।
7. सभी हिस्ट्रीशीटर व्यक्तियो की निगरानी कडाई के की जाए एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाय।
8. जनपद में अवैध शराब बनाने व बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु संयुक्त रूप से टीम बना कर चेकिंग कर इस कार्य में लिप्त व्यक्तियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय।
9. सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाय यदि कोई कमी प्रकाश में आती है तो तत्काल पूर्ण करा लिया जाय।
10. चुनाव के समय ड्युटी में काफी संख्या में केन्द्रीय बल/पी.एस.सी./नागरिक पुलिस एवं होमगार्डो जनपद में आयेंगे जिनके ठहरने हेतु मानक के अनुसार स्थान का चयन कर लिया जाय एवं मूलभूत सुविधाओ के सम्बन्ध में सभी आवश्यक्त व्यवस्थाएं पूर्ण करा ली जाय।
उपरोक्त निर्देशो का अनुपालन किये जाने हेतु सभी उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया है।
- संवाददाता दिलीप कुमार यादव Rभारत न्यूज 24