खुटहन। जौनपुर
यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में मंगलवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बना दिया। सभी घरो के परिवार के लोग ठंडी पुरवाई की हवा में घर के बाहर आराम से सोते रह गए। उधर चोर नकदी सहित लगभग पांच लाख के गहने पार कर दिए।पीड़ितो ने घटना की तहरीर थाने पर दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
बुढ़नेपुर गांव निवासी धनराज यादव और उनके भाई मनोज यादव एक ही कच्चे मकान में अलग अलग रहते है। मकान की एक तरफ की दीवार ढह गई है। जिसे बांस बल्ली और घास फूस रख बंद किया गया था। रात में उसी रास्ते से घर में घुसे चोर दोनों भाइयों के अलग अलग कमरे में रखे बाक्स का ताला तोड़ उसमें रखा बीस हजार नकदी सहित लगभग चार लाख के गहने उठा ले गये। यहाँ से निकल कर चोरों ने इसी गांव निवासी महेश मिश्र की ईंट से जालीदार बंद की गई खिड़की का ईंट उखाड़ कर भीतर घुसे चोर चालीस हजार कीमत के गहने उठा ले गये। इसके बाद इसी गांव निवासी मोहन प्रजापति के घर का ताला तोड़ चोर भीतर रखे हजारों की कीमत के चांदी के गहने उठा ले गए। अगली घटना बगल गांव जोखापुर की है। यहाँ चोरों ने लालमुनि खरवार के कमरे का ताला तोड़ भीतर बाक्स में रखा दो हजार नकदी व चांदी के जेवर उठा ले गये। सभी पीड़ितो ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग अलग तहरीर दिया है। संवाददाता दिलीप कुमार यादव
Contact This News Publisher