*कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी अपने पांच दिवसीय दौरे पर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा*
प्रकाशनार्थ:- लखनऊ, 15 नवंबर 2022।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने जाकारी साझा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी दिनांक 16 नवम्बर 2022 को जनपद झांसी पहुंचकर कीर्तिशेष पं0 श्री कृष्णचन्द्र पालीवाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्री रामकथा में तथा शाम 7ः00 बजे श्री बहादुर अहिरवार सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तद्पश्चात दिनांक 17 नवम्बर 2022 को जनपद झांसी तथा दिनांक 18 नवम्बर 2022 को दोपहर 1ः00 बजे जनपद फिरोजाबाद पहुंचकर नगरीय निकाय चुनाव, भारत जोड़ो यात्रा एवं संगठनात्मक गतिविधियों के सम्बन्ध में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी से सम्बन्धित प्रदेश् पदाधिकारियों, पूर्व सांसद/विधायकों, अ0भा0 कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान/पूर्व सदस्यों, विगत लोकसभा/विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशियों, फ्रन्टल संगठनों,/विभागों/प्रकोष्ठों के जिला/शहर अध्यक्ष/चेयरमैनों, तथा जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक चर्चा करेंगे।
प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष तथा दिनांक 19 नवम्बर 2022 को प्रदेश अध्यक्ष प्रातः 9ः00 बजे जनपद आगरा पहुंचकर गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से भेटवार्ता के बाद पूर्वान्ह 11ः00 बजे नगरीय निकाय चुनाव, भारत जोड़ो यात्रा एवं संगठनात्मक गतिविधियों के सम्बन्ध में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी से सम्बन्धित प्रदेश् पदाधिकारियों, पूर्व सांसद/विधायकों, अ0भा0 कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान/पूर्व सदस्यों, विगत लोकसभा/विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशियों, फ्रन्टल संगठनों,/विभागों/प्रकोष्ठों के जिला/शहर अध्यक्ष/चेयरमैनों, तथा जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक चर्चा करेंगे तथा दिनांक 20 नवम्बर 2022 को जनपद आजमगढ़ पहुंचकर दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
Contact This News Publisher