*विषय:-संस्था महिला सदस्यों प्रतिनिधि द्वारा जिला प्रशासन झाँसी के माननीय मंडलायुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, एवम जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय को नव वर्ष-2023 अभिनंदन शुभकामनाएं सहित मिशनशक्ति अभियान फेस 4.0 को प्रभावशाली बनाए जाने विषयक चर्चा परिचर्चा संग शिष्टाचार भेटवार्ता*
*झांसी (उप्र)..!!! सामाजिक संस्था नवप्रभात की महिला प्रकोष्ठ “”कृति”” द्वारा संपूर्ण भारतीय राष्ट्र को मासूम बेटियों व नारी अस्मिता के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराधो से मुक्त भारतीय राष्ट्र के रूप में रूपांतरित करने के उद्देश्य से संचालित महिला हेल्पलाइन “”वेदना एक दर्द/ जनसंदेश”” समूह एवं फ्रेंड्स क्रिएटिविटी क्लब समूह की सभी सम्मानित महिला सदस्यों की ओर से प्रतिनिधि रूप में वरिष्ठ संयोजिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष “”रूपम अग्रवाल जी”” द्वारा जिला प्रशासन कमिश्नरी कार्यालय झांसी में माननीय मंडलायुक्त महोदय ” डॉ आदर्श सिंह जी” के समक्ष, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी महोदय जुनैद अहमद जी जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी महोदय ” रविंद्र कुमार जी ” एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय में प्रोबेशन अधिकारी महोदय “सुरेंद्र कुमार पटेल जी”” के समक्ष पहुंच कर विभागीय माननीय अधिकारी महोदय एवं सहयोगी कर्मचारी बंधुओं के सानिध्य में संस्था शिष्टाचार भेंटवार्ता के तहत सभी सहयोगियों को नव वर्ष- 2023 अभिनंदन की हार्दिक शुभ मंगलकामनाएं दी गयी।*
*शिष्टाचार भेंट वार्ता में संस्था की महिला सदस्यों द्वारा संपूर्ण भारतीय राष्ट्र को अपराध मुक्त भारतीय राष्ट्र के रूप में रूपांतरित करने के दृढ़ संकल्प संबंधी सार्थक क्रियाकलापों प्रयासों की रूपरेखा फाइल फोल्डर को अधिकारी महोदय के अवलोकनार्थ प्रस्तुत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला कल्याण में संचालित मिशन शक्ति अभियान को प्रभावशाली बनाए जाने के लिए संस्था की महिला सदस्यों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेस 1, फेस 2, एवम फेस 3 फेस 4 में नियमित सहभागिता करते हुए संस्था महिला सदस्यों द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत नारी सम्मान ,नारी स्वाबलंबन, नारी सुरक्षा के लिए संस्था द्वारा संचालित आत्मरक्षा जनजागृति कार्यशाला “”गुड टच बैड टच”” की प्रगति आख्या की जानकारी दी गई। जिस पर माननीय अधिकारी महोदय एवम सभी विभागीय सहयोगियों ने एकजुटता के साथ संस्था के सार्थक क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए आगामी समय में मिशन शक्ति अभियान फेस 4.0 अंतर्गत मिल जुलकर मासूम बेटियों व नारी अस्मिता के साथ होने वाले अपराधों से मुक्त भारतीय राष्ट्र का नव निर्माण प्रयास पूर्ण करने का संकल्प लिया!!*
*शिष्टाचार भेंट वार्ता के अवसर पर संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने माननीय मंडलायुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एव जिला प्रोबेशन अधिकारी को शिष्टाचार भाव से नव वर्ष 2023 की शुभ मंगल कामनाएं दी गई एवं वीर भूमि झाँसी की समस्त मातृशक्तियों की ओर से प्रेरणा स्रोत “”वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया!!*
*शिष्टाचार भेंटवार्ता में अधिकारी महोदय द्वारा विगत समय में संस्था द्वारा मिशन शक्ति अभियान के फेस-1,फेस-2,फेस -3 को प्रभावशाली बनाए जाने के क्रम में संपूर्ण भारत वर्ष के अलग अलग शहरों में संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले आत्म रक्षा स्व सुरक्षा संबंधी क्रियाकलापो की ह्रदय से प्रशंसा करते हुए संस्था मुख्य अध्यक्ष रूपम अग्रवाल जी सहित संस्था महिला हेल्प लाइन की महिला टीम के सभी सदस्यों को सराहनामयी भाव से सम्मानित किया गया,एवम आगामी समय में भी मिशन शक्ति फेस-4.0 अंतर्गत सामाजिक संस्था के माध्यम से यूं ही सजग सक्रिय यथार्थ सामाजिक विचारधारा के क्रियाकलापो के माध्यम से जन जन में जन जागृति प्रदान किए जाने संबंधी सुझावों को देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की गई।जिस पर संस्था द्वारा आदरणीय अधिकारी महोदय को हार्दिक आभार ज्ञापित किया गया।*
*अंत में अनुशासन निगरानी प्रभारी “”सौरभ अवस्थी जी”” ने सभी गणमान्य अधिकारियों व विभागीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।*
*निवेदक*
*महिला प्रकोष्ठ कृति/अनुशासन निगरानी कमेटी*
*महिला हेल्पलाइन*
*(वेदना एक दर्द/जन संदेश)*
&
*फ्रेंड्स क्रिएटिविटी क्लब समूह*
*नव-प्रभात “कृति” संस्था (मुख्यालय झांसी)*
*व्हाट्सएप 9889744303*
Contact This News Publisher