• आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक उत्साहपूर्वक मनाएं: मुनिश्री आगमसागर
• समय,समझ व शक्ति का करें सदुपयोग: मुनिश्री पुनीतसागर
• आज (16 मार्च) मनाई जायेगी प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव जन्म जयंती
• मुनिश्री आगम सागर,पुनीत सागर महाराज एवम् आर्यिका अनर्घमति माताजी का मिलेगा सानिध्य
• दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन
झांसी:- नगर के मेडिकल क्षेत्र स्थित श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवाजी की धर्मसभा जैन मुनि आगमसागर जी महाराज ने कहा कि कर्मभूमि के प्रारंभ में असि,मसि,कृषि,विद्या,वाणिज्य,शिल्प की शिक्षा देने वाले,जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर,ऋषभदेव,ऋषभनाथ,युगादिदेव, प्रथमाराजेश्वर,आदीश्वर,वृषभदेव,आदिब्रह्म,आदिदेव आदि अनेकों विभूतियों से विभूषित हम सबके आराध्य श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक एकजुट होकर उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया। उन्होंने 108 इंद्रों द्वारा श्रीजी का अभिषेक करने का मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर मुनिश्री पुनीत सागर महाराज ने समय,समझ व शक्ति का सदुपयोग करने का उपदेश दिया।इसके पूर्व मुनि अविचलसागर महाराज एवम् आर्यिका अनर्घमति माताजी ने धर्मसभा में उदगार देते हुए जीवन में भगवान की वाणी को अंगीकार करने के महत्व को समझाया। इसके पूर्व प्रातः काल की बेला में श्रावकों द्वारा मूलनायक सांवलिया पार्श्वनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक एवम् शांतिधारा की गई।
इस अवसर पर उत्तरांचल दिगम्बर तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल मंत्री खुशाल जैन,दिनेश जैन डीके, इंजी.हुकुमचंद जैन,मनोज अछरौनी,जितेंद्र चौधरी,शिरोमणि जैन,संजय छतरपुर,डॉ निर्देश जैन,डॉ राजीव जैन,अंकित सर्राफ,गौरव नीम,आनंद वारे, कुलदीप जैन,अनिल बाजा,प्रमोद वैरायटी,कमलेश पप्पू ,शुभम जैरी,विवेक भगतजी,शुभम छोटू,दिव्यांश सिंघई,अर्चना जैन,रंजना जैन,सुलेखा नायक,अंजली सिंघई आदि सैंकड़ों भक्त उपस्थित हुए।धर्मसभा का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ एवम् आभार ज्ञापन सिंघई संजय जैन ने किया।
वहीं पंचायत कार्याध्यक्ष युथुप जैन पिंकी सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में आज (चैत्र कृष्ण नवमी,16 मार्च) गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक (जन्म जयंती) महोत्सव पूज्य मुनिश्री आगम सागर महाराज,पुनीत सागर महाराज एवम् आर्यिका अनर्घमति माताजी के मंगल सानिध्य में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp. 9795682269