• मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंतसागर मुनिराज का आज (1 अप्रैल) को होगा नगर आगमन
• जैन समाज की बैठक सम्पन्न
• 3 अप्रैल को मनाई जायेगी भगवान महावीर जयंती
• निकलेगी रथयात्रा होगा जलाभिषेक
• सांयकाल रामलीला मंच बड़ा बाजार में किया जाएगा दीपोत्सव
झांसी: नगर में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर मुनिराज का 1 अप्रैल में आगमन होगा। जानकारी देते हुए जैन पंचायत मनोनीत सदस्य सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि पूज्य मुनिसंघ ग्राम खिसनी बुजुर्ग से पदविहार कर वीरभूमि झांसी नगर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन मन्दिर पधारेगें जहां भगवान महावीर जयंती की शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए धर्मसभा को संबोधित कर मार्गदर्शन देगें। इधर पंचायत समिति के प्यावल मंत्री खुशाल जैन के नेतृत्व में समाजसेवी दिनेश जैन डीके,अंकित सर्राफ,सौरभ सर्वज्ञ,सुयोग भण्डारी,गौरव जैन नीम,दीपांक सिंघई,अमन विरागप्रिय ने खिसनी- निवाड़ी पहुंचकर उपाध्याय विहसंंत सागर महाराज के चरणों में श्रीफल भेंट कर झांसी की ओर पदविहार कराया।
वहीं बीते रात जैन समाज की बैठक सम्पन्न हुई जानकारी देते हुए कार्याध्यक्ष युथूप जैन ‘पिंकी सर्राफ’ ने बताया कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव चैत्र शुक्ल त्रियोदशी सोमवार 3 अप्रैल को उपाध्याय विहसन्त सागर मुनिराज,अविचल सागर महाराज के मंगल सानिध्य में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 5 बजे नगर के विभिन्न मंदिरों से प्रभात फेरी,प्रातः 8 बजे गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों से होकर भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा गाजे बाजों के साथ निकाली जाएगी।शाम 5:30 बजे से बड़ा बाजार स्थित रामलीला मंच पर उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज की ओजस्वी वाणी में भगवान महावीर दिव्यदेशना तदुपरांत 1008 दीपों द्वारा दीपोत्सव एवं भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। बैठक में पंचायत अध्यक्ष एड.प्रकाशचंद जैन,कार्याध्यक्ष युथूप जैन पिंकी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष जैन बिजली,कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन,महामंत्री कमल जैन,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी,बड़ा मंदिर मंत्री सुनील जैनको,करगुंवा मंत्री संजय सिंघई,शिरोमणि जैन,मनोनीत सदस्य सौरभ जैन सर्वज्ञ,गौरव जैन नीम,पुलक जन चेतना मंच के अध्यक्ष दिनेश जैन डीके,नरेश मल्लन,आलोक बल्ले,वीरेन्द्र बुढपुरा,सचिन सर्राफ,सुरेश अछरौनी,सनत नायक,अंकित सर्राफ,सुयोग भण्डारी,अमन जैन आदि सैंकड़ों समाजजन उपस्थित हुए।
सौरभ जैन सर्वज्ञ
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp. 9795682269