प्रकाशनार्थ प्रेस विज्ञप्ति।
• आचार्य श्री विनिश्चय सागर महामुनिराज का नगर आगमन आज (4जून)
• साथ होगें झांसी नगर में जन्मे तीन युवा मुनि प्रत्यक्ष सागर,प्रज्ञान सागर,प्रसिद्ध सागर
• 5 वर्षों के बाद आज होगा मंगल प्रवेश
• जैन समाज द्वारा कानपुर चुंगी पर की जायेगी आगवानी
• नगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
झांसी: नगर में 5 वर्षों के बाद आचार्य विनिश्चय सागर जी महामुनिराज का पदार्पण हो रहा हैं। उनके संग वीरभूमि झांसी नगर में जन्में तीन युवा मुनि श्रमण प्रत्यक्ष सागर,प्रज्ञान सागर,प्रसिद्ध सागर मुनिराज भी पधारेगें। बीते दिन बरुआसागर से पदविहार कर पूज्य आचार्य श्री संघ की प्रतापपुरा स्थित सन्त निवास में आहारचर्या संपन्न हुई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जैन “सिर्स”,पूर्व मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य”,समाजसेवी मनोज अछरौनी,सौरभ जैन “सर्वज्ञ”,अमन विरागप्रिय,सचिन सर्राफ,अशोक जैन,आशीष नगरा,नवीनबाबू जैन,ऋषभ जैन पड़रा,पंचायत कार्याध्यक्ष युथप सर्राफ “पिंकी”, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई,दिनेश जैन “डीके”,मनोज सिंघई,अलंकार जैन,विनोद ठेकेदार,अरुण जैन सिर्स,दिनेश जैन गैस,श्रीमति अंजलि जैन सिर्स,सारिका सिंघई,अनीता जैन,अर्चना (धरनेंद्र) जैन,कल्पना जैन,पिंकी जैन,सविता जैन,सीमा नायक,पूजा जैन,सावित्री जैन,प्रिया जैन,सारिका सिर्स,नेहा जैन,लक्ष्मी जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप झांसी के प्रवक्ता सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि आज (4 जून) आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महामुनिराज ससंघ प्रातः 5:30 बजे स्पेस मून सिटी से पद विहार कर प्रातः 6 बजे कानपुर चुंगी से मण्डी रोड,कैलाश रेजीडेंसी,अजय एनक्लेव,लक्ष्मीगेट,बड़ा बाजार,गांधी रोड (बड़ा मंदिर),परवारन (नया मंदिर),महावीर चौक (कटरा मंदिर), होकर श्रमण संस्कृति भवन (संत निवास) पहुंचेंगे। जहां विशाल प्रांगण के भव्य पंडाल में आचार्य संघ के मंगल प्रवचन होंगे। वहीं जैन समाज के संरक्षक अजित कुमार जैन, एवम् प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन ने बताया कि महाराज जी के आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं,भव्य शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह आचार्य संघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की जायेगी।
प्रेषक:-
सौरभ जैन सर्वज्ञ
प्रवक्ता:- अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप
कोषाध्यक्ष:- भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा
मनोनीत सदस्य:- श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी
मोबाइल नंबर 9140535648
Whatsapp 9795682269