भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी लगातार मोदी और अडानी के सम्बन्धों पर सड़क से लेकर सदन तक सवाल उठाते रहे हैं, उनके साहसी एवं निडरता पूर्ण प्रयास ने प्रधानमंत्री और भाजपा को कुटिलतापूर्ण कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया, परिणामस्वरूप श्री राहुल गांधी जी को दोषी ठहराया गया और लगभग 150 वर्षों के इतिहास में पहली बार मानहानि के मामले में अधिकतम सजा मिली तथा लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राहुल गांधी जी के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में एक दिवसीय ‘‘मौन सत्याग्रह’’ आयोजित हुआ इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लखनऊ स्थित शहीद स्मारक पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी की अध्यक्षता में प्रातः 10ः00 बजे सायं 5ः00 बजे तक हजारों कांग्रेसजनों के साथ ‘‘मौन सत्याग्रह’’ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी सहित अधिकांश नेतागण प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक पूर्ण रूप से एक जगह बैठकर मौन धारण कर ‘‘मौन सत्याग्रह’’ किया। जिसमें प्रमुख रूप से राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष श्री प्रमोद तिवारी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना, श्री अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘ मोना ’’ राष्ट्रीय सचिवगण श्री सत्य नारायण पटेल, श्री राजेश तिवारी, श्री तौकीर आलम, श्री प्रदीप नरवाल, प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री श्री अजय राय, श्री योगेश दीक्षित, श्री अनिल यादव, पूर्व सांसदगण डा0 राजेश मिश्रा, श्री पी0एल0 पुनिया, श्री कमल किशोर कमांडो, पूर्व विधायकगण श्री प्रदीप माथुर, श्री सतीश अजमानी, श्री भगवती प्रसाद चौधरी, श्री हरीश बाजपेई, श्री श्याम किशोर शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह धीरू, अमरेश चन्द्र पाण्डेय, श्री राम गोपाल मिश्रा, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री दीपक सिंह, श्रीमती ओमवती देवी, श्री विवेक बंसल, श्री सतीश शर्मा, श्री अनिल अमिताभ दुबे, डॉ मसूद अहमद, श्री इन्दल रावत, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द्र यादव उपस्थित रहे।
श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि सायं 5ः00 बजे ‘‘मौन सत्याग्रह’’ के समापन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान की धज्जियां उडाई जा रही हैं तथा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के हर मुद्दे पर लगातार संघर्षरत है।
श्री खाबरी ने आगे कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी को भाजपा जितना रोंकने का प्रयास करेगी उतना ही कांग्रेस का संघर्ष मजबूत होगा। भाजपा के तमाम कुत्सित प्रयासों के बावजूद श्री राहुल गांधी जी मोदी द्वारा सत्ता के दुरूपयोग के खिलाफ सच्चाई के लिए लड़ने और देश के लोगों से सम्बन्धित मुद्दों को उठाने में कभी नहीं हिचकेगें लगातार उठाते रहेंगे और संघर्ष करते रहेंगे क्योकि ‘‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं’’।
श्री खाबरी ने आगे कहा कि श्री राहुल गांधी जी देश के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। पूरे देश ने लोकसभा की सदस्यता को अयोग्य ठहराये जाने की निंदा की है, आज पूरा देश इस सच्चाई की लड़ाई लड़ने के लिए श्री राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, मकसूद खान, प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, महासचिवगण विवेकानंद पाठक, संजीव शर्मा, मणीन्द्र मिश्रा, अंशू अवस्थी, सुबोध श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, विदित चौधरी, मोनिन्दर सूद बाल्मीकि, सरिता पटेल, जयकरन वर्मा, संगठन सचिव अनिल यादव, मीडिया संयोजक ललन कुमार, अशोक सिंह, अंशू तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, पंकज तिवारी, संजय सिंह, सचिन रावत, विकास श्रीवास्तव, आशीष दीक्षित, रफत फातिमा, आसिफ रिजवी रिंकू, अजय चन्द्र चौबे, हम्माम वहीद, वरिष्ठ कांग्रेसजन द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, ओंकारनाथ सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, पार्षद मुकेश सिंह चौहान, ममता चौधरी, सचिवगण बृजेश सिंह, शाहनवाज मंगल आजमी, कौशलेन्द्र यादव, सच्चिदानंद पाण्डेय, प्रतिभा अटल पाल, जीतलाल सरोज, ज्ञानेश शुक्ला, बृजेन्द्र मिश्रा, नसीम खान, सत्य संयम खान, गौरव भाटी, वीर सिंह चौधरी, डॉ0 शुएब, शमीम उझारी, सत्यवीर, राजेश राकेश, सुधीर परासर, सुखराज चौधरी, रंजीत सलूजा, रामकिशुन पटेल, अनूप वर्मा, असलम चौधरी, अखिलेश शर्मा, रमेश शुक्ला, फिरोज खान, दुर्गविजय सिंह मान, चन्द्रशेखर मिश्रा, अमरीष सिं गौर, मनोज तिवारी, मनोज यादव, शाहनवाज आलम, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सम्पूर्णानंद मिश्रा, डॉ0 जियाराम वर्मा, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, विक्रम पाण्डेय, कृपाशंकर त्रिपाठी, सुभाष मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, दुर्गा प्रसाद ममता राजपूत, कनिष्क पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार सिंह चिल्लू, ओमवीर यादव, अनस रहमान, सुजीत तिवारी, अमित त्यागी, आशुतोष मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, सीमा चौधरी, रूद्र दमन सिंह, गिरीश दुबे, नईम सिद्दीकी, शमीम खान, कमलेश भारती, नवाब अली अकबर, शहाना सिद्दीकी, प्रज्ञा सिंह, किरन शुक्ला, सुशीला शर्मा, सिद्धी श्री, सरलेश रावत, सुशीला सोनकर, शमा प्रवीन, डॉ0 रिचा शर्मा, डॉ0 सुधा मिश्रा, तनवीर फातिमा, शेषनाथ दुबे, अर्चना सिंह राठौर, मेहताब जायसी, शिप्रा अवस्थी, अनामिका यादव, सुनीता रावत, देवेन्द्र प्रताप सिंह, संजय दीक्षित, अंशू त्रिपाठी, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
Contact This News Publisher