जौनपुर :- जौनपुर ज़िले के खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांवों में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान अजीत कुमार यादव, विधायक रमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र उपाध्याय समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कलश में माटी और अक्षत का संग्रह किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के पावन स्मृति में माटी संग्रहण से जहां राष्ट्रीय भावनाओं को बल मिलता है, वहीं कलश नारी शक्ति के रूप में सर्वत्र पूज्यनीय होता है। इस महान कार्य से अमर बलिदानियों और नारी दोनों का सम्मान हो रहा है। गांव के अमृत सरोवर के तट पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के इस महान अभियान में शहीदों के नाम घर-घर की माटी और अक्षत दिल्ली में बन रहे अमृत वाटिका तक पहुंचेगी। जहां हर गांव के नाम एक-एक बृक्ष लगाया जायेगा। इससे लोगों में देश के प्रति एकता अखंडता, विश्वास, स्वच्छता और राष्ट्र प्रेम जागृत होगा।
लोग अंतः करण से गांव, क्षेत्र, जिला ही नहीं पूरे देश को अपना मान उस पर गर्व कर सकें। गाजे-बाजे के साथ 21 कन्याएं सिर पर कलश रख आगे-आगे भारत माता के भेष में हाथ में तिरंगा लिए एक कन्या आगे बढ़ रही थी। यह दृश्य बड़ा ही सुन्दर लग रहा था।