जौनपुर-
पुलिस अधीक्षक महोदय, जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रींमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय शाहगंज के मार्गदर्शन व प्र0नि0 बिजेन्द्र सिंह थाना खुटहन जौनपुर के पर्यवेक्षण में उ0नि0 संजय यादव मय हमराह हे0का0 शिव समुझ यादव व का0 सुदर्शन यादव के द्वारा अभियुक्त लालू यादव उर्फ परवेश पुत्र राम नयन यादव नि0 ईमामपुर थाना खुटहन जौनपुर को दिनांक 20.06.21 को चोरी गये मोटर साइकिल को सम्बन्धित मु0अ0सं0 164/21 धारा 379 IPC थाना खुटहन जनपद जौनपुर में आज दिनांक 03.08.21 को समय 13.00 उ0नि0 हमराह कर्मचारी गण के द्वारा वीरवान बाबा पुल के पास से अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. लालू यादव उर्फ परवेश पुत्र राम नयन यादव नि0 ईमामपुर थाना खुटहन जौनपुर।
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 164/21 धारा 379/411 भादवि0 थाना खुटहन जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 483/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 484/19 धारा 411/413/414 भादवि0 थाना बक्शा जौनपुर।
वरामदगी का विवरण –
1.एक मोटर साइकिल UP62K6775
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1. उ0नि0 संजय कुमार , हे0का0 शिवसमुझ यादव , का0 सुदर्शन यादव ।