यूपी (मऊ): यूपी के मऊ जनपद के नगर स्थित आर्य समाज मऊनाथ भंजन के तत्वाधान में रक्षाबंधन से श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक श्रावणी उपाकर्म वेद प्रचार सप्ताह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें यज्ञ ब्रह्मा मथुरा से आए आचार्य सत्यपाल जी तथा यजमान आर्य समाज के उपप्रधान श्री बृजेश सिंह सपत्नीक उपस्थित रहे। आचार्य जी ने बताया कि संसार का सबसे पवित्र कर्म यज्ञ होता है। हम जिस शुभ कार्य को करते हैं वे सभी यज्ञ के अंतर्गत आते हैं। हमारे अंतःकरण में सेवा, परोपकार, दया, नम्रता आदि के गुण होते हैं। जिससे व्यक्ति मनुष्य कहलाने का हकदार होता है,इससे अलग होने पर वह पशु के समान कार्य करने लगता है। हम सबको सामाजिक चेतना को जीवित रखने के लिए आध्यात्मिक पथ का सहारा लेना चाहिए। जिससे मनुष्य जन्म सार्थक हो सके। सुल्तानपुर से आए पं राममगन आर्य ने अपने भजनोपदेश में जीवन की घड़ियां वृथा न खो,ओम जपो ओम जपो तथा हे प्रभु परमपिता तुम गुणों की खान हो गीत गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया आर्य समाज के प्रधान श्री उदय प्रताप आर्य ने बताया आर्य समाज निरंतर राष्ट्र उन्नति तथा आध्यात्मिक विषयों पर प्रकाश डालता रहा है तथा अंधविश्वास पाखंड से दूर होकर सत्य का आचरण करते हुए जीवन जीने का मार्ग दिखाता रहा है उन्होंने नगर वासियों का वेद प्रचार सप्ताह में आवाहन भी किया। आर्य समाज के मंत्री श्री अजय आर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए मानव जाति की उन्नति एवं संपूर्ण विश्व को आर्य (श्रेष्ठ) बनाएं इस विचारधारा को लेकर चलने का विचार दिया । उन्होंने बताया कि प्रातः काल 7:30 से यज्ञ भजन प्रवचन तथा सायं कालीन सत्र में 7:00 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम होता है। इस श्रावणी कार्यक्रम में दिनेश नंदन राय, सत्यप्रकाश आर्य, उपप्रधान प्रहलाद आर्य, पं हरिशंकर मिश्र, सुमित राय, सर्वेश राय, संजय सिंह, बब्बन प्रसाद वर्मा, रमाशंकर आर्य, रमेश चंद्र आर्य, सुरेंद्र वर्मा, राजेश वर्मा, प्रबंधक अशोक कुमार आर्य, डॉ ओमकारनाथ सिंह परमात्मा पांडेय के साथ-साथ आर्यसमाज के पदाधिकारी सदस्य गण एवं दयानंद बाल विद्या मंदिर के शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।
Contact This News Publisher