दिनांक 04.09.2021 को “मिशन शक्ति” तृतीय फेज के तहत नारी सुरक्षा/ नारी सम्मान /नारी स्वावलंबन के प्रति पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की महिला बीट आरक्षियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपने-अपने बीट/गांव/स्कूल/कॉलेज में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की तथा “मिशन शक्ति” के सम्बन्ध में सभी बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया।साथ ही थाना भीटी क्षेत्र के जूनियर स्कूल भीटी में जिलाधिकारी महोदय श्री सैमुअल एन पॉल व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक प्रियदर्शी द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं/बालिकाओं को सम्पूर्ण पोषण आहार के विषय मे जानकारी दी गई एवं स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण कर सभी महिलाओं को वृक्ष प्रदान कर वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जागरुक किया गया तथा प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई जहां पर कोई भी महिला/बालिका निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
Contact This News Publisher