यूपी(मऊ): यूपी के मऊ जनपद मे भारतीय जनता पार्टी मऊ के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा रविवार को की गई। जिसमें सुब्बा राव को जिलाध्यक्ष, प्रदीप कुमार एडवोकेट को उपाध्यक्ष, प्रिंस कुमार को महामंत्री,राकेशचंद को कोषाध्यक्ष, अखिलेश सोनकर को कार्यालय प्रभारी तथा सत्येन्द्र कुमार निगम को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता,मयंक मद्धेशिया, विभूति कुमार एडवोकेट, राजकुमार साहनी एडवोकेट,अजय कुमार सिंह एडवोकेट आदि लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया।
Contact This News Publisher