जौनपुर : 41 वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह आन्दोलन –
Last updated Sep 18, 2021 0
जौनपुर : 41 वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह आन्दोलन:
जौनपुर। 41 वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह आन्दोलन शासन के जनसुनवाई पोर्टल (आई.जी.आर.एस.) पर जनसमस्याओं के फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीडन, अपराध, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों पर कार्यवाही को लेकर यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह आन्दोलन 41वें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलन 41वें दिन सत्याग्रही यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि प्रकरण की जटिलता को देखते हुए जाँच हेतु जिलाधिकारी द्वारा जाँच कमेटी गठित किए जाने के 25 दिन बीत जाने के बाद भी जाँच प्रक्रिया अत्यंत शिथिल है। आज तक कोई प्रगति न होना चिन्ता का विषय है।
आन्दोलन में समर्थन व्यक्त करते हुए सत्याग्रह के 41वें दिन विरेन्द्र कुमार पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, मंगला प्रसाद तिवारी, छोटेलाल सिंह, रोहित चौबे, देवेन्द्र खरे, अरूण कुमार यादव, असलम परवेज खान, संजय शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, लालबहादुर यादव, पंकज कुमार प्रजापति, रवीन्द्र श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, मकरन्द कुमार मखमेलपुरी, पवन कुमार गुप्त, बिहारी लाल यादव, संदीप यादव, छेदीलाल साहू, ज्ञान प्रकाश मिश्र व अन्य लोग उपस्थित रहे।