हरि कृष्णा कुशवाहा ने साथियों सहित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
दैनिक रिपब्लिक रैनैसां
राकेश कुशवाहा / संवाददाता
झांसी जनपद के बड़ा गांव में आज युवा समाजसेवी एवं समग्र अकादमी के डायरेक्टर हरि कृष्णा कुशवाहा ने आज बाजार स्थित गांधी चौक पर भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अपने साथियों सहित माल्यार्पण किया एवं लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई। जिसमें समग्र फिजिकल अकादमी की पूरी टीम ने सजावट की एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही जिसमें हरि कृष्ण कुशवाहा ने साथियों सहित छोटे-छोटे बच्चों को फल वितरण किए। हर वर्ष देश में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। यह बात सही है कि गांधी जी भारत की आजादी की लड़ाई में 1915 से सक्रिय हुए। और आजादी की जंग उसके कई दशकों पहले से चल रही थी। लेकिन गांधी जी की एंट्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जबरदस्त जान फूंकी। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी भूमिका ने भारतीय समाज और राष्ट्रीयता को नए सिरे से गढ़ने में मदद की। उनकी अहिंसक नीतियों और नैतिक आधारों ने और अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और दलितों-गैर दलितों के बीच की युगों से चली आ रही खाई को पाटने पर जोर दिया।
2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। इस अवसर पर शैलेंद्र कुशवाहा , गगन कुशवाहा ,प्रवेश,सागर कुशवाहा,जसवंत मौर्या ,गुलशन, सहदेव ,कार्तिकेय ,ऋषि ,रिंकू, विकास सोनी, जय कुशवाहा सहित आदि छात्र एवं युवा साथी मौजूद रहे।
Contact This News Publisher