मिर्जापुर…..
आज दिनांक 12/10/ 2021 दिन मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लखीमपुर खीरी में हुए नरसंहार में शहीद किसान को शिव मंदिर जादवपुर करहट , नारायणपुर मिर्जापुर में श्रद्धांजलि देकर शोक सभा की गई जिसमें शहीद किसान दलजीत सिंह ,नछत्तर सिंह, गुरविंदर सिंह लवप्रीत सिंह ,और रमन कश्यप, को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किसानों ने प्रण किया कि इन किसानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं दी जाने जी जाएगी , चुकि किसान विरोधी सरकार अब सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने आव्हान किया कि संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा जो भी कार्यक्रम तय होगा उसको हम लोग जरूर करेंगे क्योंकि विगत 10 महीने से ऊपर आंदोलन करते हो गया जिसमें लगभग 700 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं फिर भी भारत सरकार एक भी शब्द इन किसानों के प्रति एक भी शब्द बोलकर शोक संवेदना व्यक्त नहीं की, हमसभी मजबूती के साथ इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि आज शाम को 7:00 बजे इन किसानों की याद में पांच दीपक जलाकर इनको नमन करते हुए इस आंदोलन को और धार दिया जाएगा जो कि सरकार दमनकारी नीति अपनाकर किसानों को दबाने का काम कर रही है और 3 अक्टूबर की घटना के दरमियान जो किसान शहीद हो चुके हैं उनके प्रति इस सरकार ने अभी तक एक शब्द भी संवेदना के रूप में व्यक्त नहीं किया यह हमारी चुनी हुई सरकार गूंगी और बहरी हो चुकी है। वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव विश्वनाथ सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मदेव उपाध्याय वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल सिंह रेलवे संघर्ष समिति अध्यक्ष ने भी अपने अपने विचार रखे, आज इसके मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पीएससी तैनात की गई और चुनार उप जिलाधिकारी रोशनी यादव व co रामानंद राय , थानाध्यक्ष अहरौरा थानाध्यक्ष अदलहाट ,नारायणपुर चौकी इंचार्ज और महिला कांस्टेबल के साथ भी मौके पर उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसान माताएं बहने भी भारी संख्या में उपस्थित रही जिसमें जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह किसान सेना नायक परशुराम मौर्य जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ सिंह रेलवे संघर्ष समिति अनिल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर रतनलाल चौरसिया ,उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, बलराम सिंह ,लक्ष्मण सिंह ,अमर देव, सुरेश कुमार, ओम प्रकाश पटेल, मुनेश्वर रमाशंकर, रमेश पटेल ,सुभाष सिंह ,गीता देवी लक्ष्मीना देवी सुशीला देवी तारा देवी कमला देवी चंद्रप्रभा सिंह अमृता सिंह आयुषी सिंह इरावती देवी, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह ने की और संचालन धर्मेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष चुनार नेकी।
Contact This News Publisher